{"_id":"63c6a7f9617264129d7fdc58","slug":"bhopal-extortion-of-thirty-lakhs-was-demanded-from-the-contractor-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: ठेकेदार से तीस लाख की रंगदारी मांगी, कार में बंधक बनाया, चांटे मारे फिर गोली मारने की धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: ठेकेदार से तीस लाख की रंगदारी मांगी, कार में बंधक बनाया, चांटे मारे फिर गोली मारने की धमकी भी दी
Tue, 17 Jan 2023 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:21 PM IST
सार
भोपाल में बदमाशों ने पुराने लेन-देन का हवाला देते हुए पहले तो बदमाश को उसी कार में बैठाकर बंधक बना लिया। डराने के लिए चांटे मारे फिर रकम नहीं देने पर गोली मार देने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस रियाज भाटी के खिलाफ जबरन वसूली का नया मामला दर्ज किया है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के पिपलानी इलाके के एक ठेकेदार से बदमाशों ने तीस लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामला तीन दिन पुराना है, बदमाशों ने पुराने लेन-देन का हवाला देते हुए पहले तो बदमाश को उसी कार में बैठाकर बंधक बना लिया। डराने के लिए चांटे मारे फिर रकम नहीं देने पर गोली मार देने की बात कही। पुलिस ने सोमवार रात प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला भोपाल के पिपलानी इलाके का है। एएसआई मनोज सिंह ने बताया कि दीपेंद्र सिंह (49) निवासी भरत नगर ठेकेदारी का काम करते हैं। घर के पास ही उनका ऑफिस है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। इसमें बताया कि 14 जनवरी को उनके घर आरोपी बसंत पावसे, सचिन प्यासी तथा यादव नाम का व्याक्ति आए। पूछताछ के बाद ये लोग ऑफिस पहुंच गए। बदमाशों ने ऑफिस से बाहर निकलते ही दीपेंद्र को रोक लिया। किसी पुराने लेन-देन का हवाला देते हुए तीस लाख रुपये मांगे। बदमाश लगातार गाली-गलौज करते रहे। दीपेंद्र को उन्हीं की कार में जबरन बैठाया और तीस लाख रुपये देने के लिए धमकाया।
बदमाशों का कहना है कि 2009 में इंदौर के एक युवक से तुमने तीस लाख रुपये लिए थे, जो नहीं लौटाए हैं। यही रकम हमें चाहिए। दीपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उक्त रकम उसने इंदौर में रहने वाले अपने दोस्त से ली थी। जो महज 6 महीने बाद लौटा भी दी थी। आरोपियों को इस लेन-देन के संबंध में कैसे जानकारी मिली, वह क्यों इस रकम का हवाला देकर अड़ीबाजी कर कर रहे हैं, उन्हें नहीं पता। दीपेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सचिन प्यासी पिपलानी का लिस्टेड गुंडा है। अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।