फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Even after the intervention of big leaders, the executive committee of MP Youth Congress is still awai

Bhopal: बड़े नेताओं के दखल के बाद भी एमपी युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का इंतजार,1 सप्ताह में घोषणा का था दावा

Sat, 18 Jan 2025 07:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 18 Jan 2025 07:47 PM IST
सार

प्रदेश के बड़े नेताओं के दखल के बाद भी युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का इंतजार जारी है। नेता प्रतिपक्ष ने एक सप्ताह के भीतर लिस्ट जारी करने का दावा किया था। वहीं पीसीसी चीफ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फोन लगा कर लिस्ट जारी करने को कहा था।
 

विज्ञापन
Bhopal: Even after the intervention of big leaders, the executive committee of MP Youth Congress is still awai
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी लटक गई है। जबकि प्रदेश स्तर के नेता जल्द से जल्द कार्यकारिणी की घोषणा करना चाहते हैं ताकि संगठन को मजबूत किया जाए और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके। एक हफ्ते पहले पीसीसी में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फोन लगाकर कहा था कि तत्काल कार्यकारिणी की घोषणा करें। वही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यूथ कांग्रेस को संबोधित करते हुए दावा किया था कि एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। अब एक हफ्ते का समय पूरा हो गया है लेकिन कार्यकारिणी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। कार्यकारिणी में पद का इंतजार कर रहे युवाओं को अभी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



पिछले शनिवार को हुई थी बड़ी बैठक
गौरतलब है कि पिछले शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे समेत कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद पहुंचे थे। बैठक में 7 दिन के अंदर युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित करने का दावा किया गया था। बीच बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फोन लगा कर कार्यकारणी की घोषणा करने की बात कही थी। और उन्होंने भी पटवारी को एक दो दिन के भीतर घोषणा का आश्वासन दिया था। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने युवाओं को आश्वासन दिया था कि अगले 7 दिन के अंदर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। एक सप्ताह का समय बीत गया है। लेकिन अभी तक कार्यकारणी की घोषणा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed