फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Environmental conservation initiative in BU, MP's first beetrail built, favorable environment created

Bhopal: बीयू में पर्यावरण संरक्षण की पहल,बनाई MP की पहली बीट्रेल, मधुमक्खियों के लिए अनुकूल वातावरण किया तैयार

Tue, 04 Mar 2025 05:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 04 Mar 2025 05:24 PM IST
सार

beetrail: बीयू में मध्य प्रदेश की पहली बीट्रेल स्थापित की है। बीयू के कुलगुरु ने कहा है कि यह बीट्रेल न केवल मधुमक्खियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाएंगी, बल्कि विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझने में भी मदद करेगी। विश्वविद्यालय में कृषि, जैव विविधता जैसे कई पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे है।

विज्ञापन
Bhopal: Environmental conservation initiative in BU, MP's first beetrail built, favorable environment created
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धुमक्खियों को हम सभी शहद देने वाली मक्खियों के रूप में जानते हैं या उनके तीखे डंक के कारण उनसे डरते हैं,परंतु इसके अलावा भी पर्यावरण में उनका योगदान होता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने मध्य प्रदेश की पहली बी-ट्रेल' (Bee Trail) स्थापित की है। इस अनूठी पहल का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने किया। यह बी ट्रेल न केवल मधुमक्खियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाएंगी, बल्कि विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझने में भी मदद करेगी। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में कृषि, जैव विविधता जैसे कई पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
जाने क्या होती है बी-ट्रेल 


बी-ट्रेल एक ऐसा रास्ता या क्षेत्र होता है, जहां मधुमक्खियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के पौधे, फूल और छत्ते लगाए जाते हैं, जो मधुमक्खियों को आकर्षित करते हैं और उनके लिए एक सुरक्षित आवास प्रदान करते हैं। यह न केवल मधुमक्खियों के संरक्षण में मदद करता है, बल्कि पर्यावरण में परागण की प्रक्रिया को भी बढ़ावा देता है। मधुमक्खियों को अक्सर शहद उत्पादन और उनके डंक के लिए जाना जाता है, लेकिन इनका पर्यावरण में और भी बड़ा योगदान है। मधुमक्खियां पौधों में परागण करके वनस्पतिक जगत को फलने-फूलने में मदद करती हैं। हालांकि, बढ़ते प्रदूषण और कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग के कारण मधुमक्खियों का अस्तित्व खतरे में है, जिसका प्रभाव कृषि उत्पादन और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


होगा पर्यावरण संरक्षण
बीयू के कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने कहा, यह बी ट्रेल न केवल मधुमक्खियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाएंगी, बल्कि विद्यार्थियों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में भी मदद करेगी। हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थी इसके माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझें और उनके संरक्षण में योगदान दें। यह पहल मध्य प्रदेश में अपनी तरह की पहली है और इससे न केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, बल्कि आम जनता को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed