फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Employees of Narmadapuram Municipality and sons of politicians arrested for booking bets in Bhopal

Bhopal News: नर्मदापुरम में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, नपा कर्मियों और नेता के बेटों समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 07:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Apr 2025 07:55 AM IST
सार

स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर कमरे पर छापा मारा गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़ी दस्तावेजी सामग्री बरामद हुई। भले ही बड़ी रकम नहीं मिली हो, लेकिन जांच में पता चला है कि यह गिरोह आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपये का सट्टा बुक करता था। 

विज्ञापन
Bhopal: Employees of Narmadapuram Municipality and sons of politicians arrested for booking bets in Bhopal
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नर्मदापुरम नगर पालिका के कर्मचारी और कुछ स्थानीय नेताओं के बेटे भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर आईपीएल का सट्टा बुक करते हुए पकड़े गए हैं। यह लोग पहले भी नर्मदापुरम में सट्टा खिलाते हुए पकड़े जा चुके हैं, जिस कारण आईपीएम का मैच शुरू होते ही पुलिस इनकीनिगरानी करने में लगी थी। स्थानीय पुलिस से बचने के लिए नपा कर्मचारी और नेताओं के बेटे, रईशजादे भोपाल आकर सट्टा बुक कर रहे थे। बागसेवनिया की एक पॉश कॉलोनी में किराये के कमरे में यह सभी अवैध कारोबार कर रहे थे। स्थानीय पुलिस को भनक लगी तो छापा मारा। छापे में ज्यादा राशि तो बरामद नहीं हुई है, लेकिन जो इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, मोबाइल और लिखापढ़ी के कागज मिले हैं, उनके मुताबिक यह गिरोह करोड़ों का सट्टा एक सीजन के आईपीएल मैच में बुक करता था। सभी आरोपी कभी साथ में तो कभी अलग-अलग वाहनों से प्रतिदिन सट्टा बुक करने भोपाल आते थे और देर रात या अल सुबह वापस नर्मदापुरम लौट जाते थे।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- एसीपी हिमांशु कार्तिकेय जीप पर लटके, वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप

विज्ञापन


बागसेवनिया थाने के उप निरीक्षक मुकेश स्थापक ने बताया कि अरन्या इंक्लेव स्थिक एक घर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सट्टा बुक करते हुए कृष्णा शर्मा, तरुण शर्मा, दीपक बोहरे, सत्यम तिवारी और अर्पित उपाध्याय को पकड़ा गया है। पूछताछ में सभी ने नर्मदापुरम का रहने वाला बताया है। सभी अलग-अलग संस्थान व व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनमें से दीपक बोहरे नर्मदापुरम नगर पालिका का कर्मचारी है, दो स्थानीय नेताओं के बिगड़ैल बेटे हैं। आरोपियों ने सट्टा बुक करने के लिए ही भोपाल में किराये का फ्लैट लिया था। पांचों के पास से एक डायरी मिली है। इसमें लाखों का हिसाब-किताब सामने आया है। मोबाइल की जांच के बाद पुलिस ने खाईवाल प्रकाश गुप्ता, लालू चौकसे और ऋषि सराठे के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सौरभ शर्मा के परिवार को दस-दस लाख के बॉन्ड पर जमानत, पासपोर्ट जब्त होंगे, अब ऐसे होगी आरोपियों की पेशी

बिना वेरिफिकेशन दिया था किराये पर
उप निरीक्षक स्थापक ने बताया कि आरोपियों ने बिना पुलिस कराए ही किराये का मकान लेना बताया है। अब उस मकान के मालिक से संपर्क किया जा रहा है। मकान मालिक को नोटिस जारी कर पूछा जाएगा कि उसने बिना पुलिस वेरीफिकेशन कराए मकान किराए पर क्यों दिया था, जिसमें अवैध गतिविधियां होना पाई गई है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मकान मालिक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed