फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Education Minister said that 500 teachers do not go to school, they hire them on rent to teach others,

Bhopal:शिक्षा मंत्री बोले 500 टीचर नहीं जाते स्कूल,दूसरों को रखते हैं किराए पर,कांग्रेस ने सीएम से मांगा जवाब

Thu, 26 Dec 2024 04:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

 एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा है कई शिक्षक स्कूल नहीं जाते और अपनी जगह दूसरों को पढ़ाने के लिए किराए पर रखते हैं। वे व्यक्तिगत रूप से 500 ऐसे शिक्षकों को जानते हैं जो इस प्रकार की व्यवस्था चला रहे हैं। पीसीसी चीफ ने सीएम से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Bhopal: Education Minister said that 500 teachers do not go to school, they hire them on rent to teach others,
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमेशा अपने बयाने से विवाद में रहने वाले मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने सार्वजनिक मंच से यह स्वीकार किया कि प्रदेश में कई शिक्षक स्कूल नहीं जाते और अपनी जगह दूसरों को पढ़ाने के लिए किराए पर रखते हैं। उनका कहना है कि वे व्यक्तिगत रूप से 500 ऐसे शिक्षकों को जानते हैं जो इस प्रकार की व्यवस्था चला रहे हैं। इस खुलासे के बाद शिक्षा व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी मामले में सरकार को घेरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन


पटवारी बोले कितनी शर्म की बात
शिक्षा मंत्री के बयान के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला।वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह कितनी शर्म की बात है कि खुद मंत्री को पता है कि 500 शिक्षक स्कूल नहीं जाते, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए। जनकारी के अनुसार यह बयान उन्होंने रायसेन जिले में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी शिक्षा महाकुंभ में दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा असिस्टेंट रखना शिक्षा प्रणाली के लिए घातक है। उनका यह बयान शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्री के जिले में ही 100 ऐसे शिक्षक
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि अकेले उनके जिले में ही लगभग 100 शिक्षक ऐसे हैं, जो असिस्टेंट को पढ़ाने के लिए नियुक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि 500 ऐसे शिक्षकों को वे व्यक्तिगत रूप से जानते भी हैं।  उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री यह स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि राज्य में कई शिक्षक स्कूल नहीं जाते और अपनी जिम्मेदारी किसी अन्य व्यक्ति को सौंप देते हैं। गौरतलब है क एमपी के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठे हैं। प्रदेश में मंत्री के इस तरह के बयान से पचा चलता है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही किस स्तर पर है। शिक्षकों का किराए पर पढ़ाने के लिए दूसरों को नियुक्त करना न केवल गैर कानूनी है, बल्कि नैतिकता के खिलाफ भी है। इस खुलासे ने सरकार के दावों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed