फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: During the PM's convoy coming to Bhopal in GIS, people of 1500 houses will not be able to go out, ther

Bhopal: GIS में भोपाल आ रहे PM के काफिले के दौरान डेढ़ हजार घरों के लोग नहीं निकल पाएंगे बाहर,रहेगी पाबंदियां

Sat, 22 Feb 2025 04:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Feb 2025 04:32 PM IST
सार

Bhopal: GIS में भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री के काफिले के रूट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रूट के करीब डेढ़ हजार घरों और संस्थानों को विशेष हिदायत दी जा रही है। काफिले के दौरान घर से निकलना, ताक-झांक कर प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Bhopal: During the PM's convoy coming to Bhopal in GIS, people of 1500 houses will not be able to go out, ther
प्रधान मंत्री नारेन्द्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली जीआई समिट में प्रधान मंत्री नारेन्द्र मोदी भी शामिल होगें। प्रधानमंत्री 23 फरवरी को भोपाल पहुंच जाएंगे। पीएम एयरपोर्ट से राज भवन पहुंचेंगे इस रूट में विशेष शुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस रूट में करीब डेढ़ हजार घर हैं। मुख्य मार्ग के आसपास बने मकानों में रहने वाले लोगों को पीएम के काफिले के गुजरने के वक्त घरों से नहीं निकलने औऱ ताक-झांक न करने की पुलिस हिदायत दे रही है। मेहमानों के आने पर पुलिस को सूचना देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजा भोज एयरपोर्ट पर 23 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे भोपाल आएंगे। एयरपोर्ट से राज भवन तक का रास्ता करीब 13.8 किलोमीटर का है। इसे 19 मिनट में तय किया जाएगा। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार भोपाल में 23 घंटे तक रहेंगे। राज भवन में वह रात गुजारेंगे।
विज्ञापन



खिड़कियों और छतों ने झांकने की इजाजत नहीं
इस मुख्य मार्ग में 1500 से अधिक मकान, होटल, लॉज और धर्मशाला हैं। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस यहां रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों का वेरिफिकेशन कर चुकी है। जानकारी मुताबिक वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जो लोग घर में रहेंगे, वे सड़क पर नहीं आएं। किसी को भी छतों पर खड़े रहने और खिड़कियों से झांकने की इजाजत नहीं होगी। प्रधानमंत्री भोपाल के पांच थाना क्षेत्र से गुजरेंगे। जिसमें गांधी नगर, कोहेफिजा, तलैया, श्यामला हिल्स और अरेरा हिल्स थाना शामिल हैं। पीएम मोदी के गुजरने वाले मार्ग में सबसे ज्यादा इलाका कोहेफिजा थाने का होगा।
विज्ञापन


एक-एक घर और संस्थानों की पुलिस ले रही जानकारी
कोहेफिजा थाने के टीआई बृजेंद्र मर्सकोले के अनुसार पीएम का काफिला जिस रूट से निकलेगा पूरे क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में सैकड़ों घर, होटल, धर्मशाला और व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। हम मुख्य मार्ग से 50 मीटर अंदर तक बने घरों में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इन घरों में रहने वालों के पुलिस वेरिफिकेशन कराए जा रहे हैं। हलालपुरा बस स्टैंड और आसपास बने होटलों में भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होटल-लॉज में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमान आने पर तुरंत दें जानकारी
पुलिस अधिकारियों का कहाना है कि क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों से मिल कर हिदायत दी जा रही है कि प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने के समय खिड़कियों से ताक झांक न करें। परिवार में किसी भी मेहमान के आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। हमारे थाना क्षेत्र में अब तक 1200 से अधिक परिवारों के वेरिफिकेशन किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री के गुजरने वाले सभी रास्तों के आसपास बनी हाइराइज इमारतों में रहने वाले परिवारों का भी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यहां रहने वाले परिवारों का डेटा तैयार किया जा रहा है। पुलिस यहां की सोसाइटी के जिम्मेदारों से मुलाकात कर हिदायत दे रही है कि पीएम काफिला गुजर के समय इन बिल्डिंग्स की छत पर कोई भी खड़ा न हो।


 ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित
पीएम के 13.8 किलोमीटर के पूरे मार्ग पर पड़ने वाली तमाम हाइराइज बिल्डिंग्स पर जिला पुलिस के जवानों की तैनाती रहेगी। पुलिस के जवान दूरबीन से आसपास होने वाली हर गतिविधि की निगरानी करेंगे। इस पूरे रास्ते पर 48 घंटे के लिए ड्रोन उड़ाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वीवीआईपी के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पहली लेयर में एसपीजी कमांडों, दूसरी लेयर में आईपीएस और तीसरी लेयर में सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान 25 आईपीएस सहित करीब साढ़े पांच हजार पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसकी निगरानी एडीजी स्तर के अधिकारी करेंगे।वएक दर्जन ड्रोन और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे। कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट पर ड्रोन बैन रहेगा। पीएम मोदी के अलावा करीब दो दर्जन देशों के राजनयिक और दर्जन भर से अधिक देशों के उद्योगपति भी भोपाल आने वाले हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed