फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Due to Adampur garbage pit, ground water and air are polluted in a radius of 1 kilometer, BMC's lies e

Bhopal: आदमपुर कचरा खंती के कारण 1 किलोमीटर दायरे में भूजल और हवा प्रदूषित, सुप्रीम कोर्ट में खुली BMC की पोल

Wed, 06 Aug 2025 10:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:19 PM IST
सार

भोपाल के आदमपुर छावनी स्थित कचरा खंती अब जन स्वास्थ्य संकट का कारण बनती जा रही है। इस क्षेत्र से जुड़े मामले की सुप्रीम कोर्ट में हुई, जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 80 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। बार-बार लग रही आग की वजह से खंती के एक किलोमीटर के दायरे में भूजल और हवा प्रदूषित हुई है।

विज्ञापन
Bhopal: Due to Adampur garbage pit, ground water and air are polluted in a radius of 1 kilometer, BMC's lies e
आदमपुर छावनी ने पिछले दिनों लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल शहर की आदमपुर छावनी स्थित कचरा खंती अब केवल पर्यावरणीय नहीं, बल्कि जन स्वास्थ्य संकट का कारण बनती जा रही है। इस क्षेत्र से जुड़े मामले की सुनवाई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई, जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने 80 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। पर्यावरणविद् डॉ. सुभाष सी. पांडे ने एक प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आदमपुर कचरा खंती में 12 लाख टन कचरे के ढेर और बार-बार लग रही आग की वजह से खंती के एक किलोमीटर के दायरे में भूजल और हवा प्रदूषित हुई है।
विज्ञापन


7 शहरी गांव में स्वच्छ हवा-पानी तक नहीं मिल पा रहा
उन्होने बताया कि इससे आसपास के सात शहरी गांव के लोगों को स्वच्छ हवा और स्वच्छ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। रिपाेर्ट के अनुसार भूजल में आयरन की मात्रा 100 गुना अधिक पाई गई है। यह पानी न केवल पीने के लिए, बल्कि सब्जी और फसलों की सिंचाई के लिए भी खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन


कचरे से निकला जहरीला तरल पदार्थ जमीन में समा रहा
रिपोर्ट के अनुसार कचरा खंती के एक किलोमीटर के दायरे में भूजल बुरी तरह प्रदूषित हो गया है। लीचेट यानी सड़ते कचरे से निकला जहरीला तरल पदार्थ जमीन में समा रहा है और आसपास के सात शहरी गांवों का पानी दूषित कर रहा है। डॉ. पांडे का कहना है कि यह स्थिति नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है। खंती में बार-बार लग रही आग को लेकर मार्च 2023 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद जुलाई 2023 में एनजीटी ने नगर निगम पर 1.80 करोड़ का जुर्माना लगाया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए निगम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एम्स की डॉ. रुपिंदर कौर को मिला बायोमेडिकल रिसर्च लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड, दुनिया के 100 लीडर्स में शामिल



कचरे का नहीं हो रहा वैज्ञानिक निष्पादन
रिपोर्ट के अनुसार आदमपुर कचरा खंती में करीब 10 से 12 लाख टन कचरा जमा है। प्रतिदिन भोपाल से निकलने वाले 850 टन कचरे में से लगभग 800 टन कचरा खंती पहुंचता है, लेकिन नगर निगम के पास केवल 420 टन कचरे के निष्पादन की ही क्षमता है, जिससे बाकी कचरा सीधे डंप हो रहा है। यही कचरा बिना किसी वैज्ञानिक प्रक्रिया के जमा होकर ज़मीन को प्रदूषित कर रहा है। 

यह भी पढ़ें-प्रदेश में भारी बारिश से राहत, शिवपुरी में हुई हल्की बारिश, अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं
 
15 माह में 18 बार आग, आग की घटनाएं भी नहीं दर्ज
डॉ. पांडे ने बताया कि पिछले 15 माह में आग की कुल 18 घटनाएं हुईं हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कई घटनाएं निगम ने दर्ज ही नहीं कीं। इससे स्पष्ट है कि निगम की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह से विफल रही है। सीपीसीबी की रिपोर्ट बताती है कि निगम के पास 3.5 लाख लीटर का पानी टैंक, फायर फाइटिंग वाहन और बोरवेल हैं, लेकिन 2022 में सीपीसीबी द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अधिकांश प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। आग की रोकथाम के लिए पर्याप्त निगरानी, गैस डिटेक्टर और तापमान रिकार्डिंग की व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed