फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Relief from heavy rain in the state, light rain in Shivpuri, no alert of heavy rain for next 5 day

Mp weather: प्रदेश में भारी बारिश से राहत, शिवपुरी में हुई हल्की बारिश, अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं

Wed, 06 Aug 2025 09:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 06 Aug 2025 09:12 PM IST
सार

बुधवार को शिवपुरी में हल्की बारिश हुई जबकि प्रदेश में अन्य किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिन तक कहीं भी भारी बारिश नहीं होगी, जबकि तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

विज्ञापन
MP weather: Relief from heavy rain in the state, light rain in Shivpuri, no alert of heavy rain for next 5 day
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से राहत मिल गई है। बुधवार को शिवपुरी में हल्की बारिश हुई जबकि प्रदेश में अन्य किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिन तक कहीं भी भारी बारिश नहीं होगी, जबकि तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। ऐसे में रक्षाबंधन पर भी मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन



प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी नहीं है। अगले पांच दिन तक कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं जताया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत सभी जिलों में तीखी धूप खिली रहेगी। उत्तरी हिस्से में जरूर हल्की बारिश हो सकती है। गर्मी का असर बढ़ेगा ज्यादातर शहरों में पारा 35 डिग्री के पार रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर             अधिकतम तापमान

खजुराहो        35.0 डिग्री
नर्मदापुरम      34.4 डिग्री
जबलपुर         34.2 डिग्री
मंडला           34.0 डिग्री
टीकमगढ़      34.0 डिग्री
सीधी             34.0 डिग्री



यह भी पढ़ें-यासीन मछली पर फर्जी पास मामले की नई जांच शुरू, कोठी बचाने कोर्ट पहुंचा मछली परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश में अब तक 44 फीसदी ज्यादा हुई बारिश
मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में 28.7 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 44 प्रतिशत पानी ज्यादा गिर चुका है। वहीं, कोटे की 77% है। पूर्वी हिस्से में बादल जमकर बरसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो आखिरी तक चलता रहेगा। ऐसे में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा हो जाएगा। हालांकि, अब तक ग्वालियर समेत 9 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है।

यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले- मध्य प्रदेश में सोलर पंप स्थापना का सघन अभियान चलेगा, किसानों को मिलेगी राहत


अब तक अच्छी बारिश
 मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस बार अब तक अच्छी बारिश हो चुकी है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 48% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 39% बारिश अधिक हुई है। तेज बारिश का दौर शुरू होने के बाद बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed