फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Dr. Akanksha of AIIMS presented research on breast cancer in Thailand

Bhopal: AIIMS की डॉ. आकांक्षा ने थाईलैंड में स्तन कैंसर पर प्रस्तुत किया शोध, रिसर्च में एक हजार लोग शामिल किए

Thu, 23 May 2024 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 07:26 PM IST
सार

एम्स भोपाल की डॉ. आकांक्षा चौधरी ने थाईलैंड में स्तन कैंसर उपचार पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से ट्रिपल नेगेटिव स्तन कैंसर में पीडीएल-1 पर अपना शोध प्रस्तुत किया। विश्व के 18 से अधिक देशों के डॉक्टर ने भाग लिया।

विज्ञापन
Bhopal Dr. Akanksha of AIIMS presented research on breast cancer in Thailand
डॉ. आकांक्षा चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल स्थित एम्स भोपाल के चिकित्सकों और मेडिकल छात्र नए-नए चैलेंज स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही नए शोध कार्यों पर कार्य कर रहे हैं। एम्स केवल राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर   उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी कड़ी में एम्स भोपाल के मेडिकल आकोलॉजी एवं हेमेटोलॉजी विभाग की डॉ. आकांक्षा चौधरी ने बैंकॉक, थाईलैंड में कैंसर एवं स्तन कैंसर उपचार पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से अपना शोध प्रस्तुत किया। इस सम्मेलन में विश्व के 18 से अधिक देशों के डॉक्टर ने भाग लिया। डॉक्टर आकांक्षा ने ट्रिपल नेगेटिव स्तन कैंसर में पीडीएल-1 पर अपना शोध प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


डॉ. आकांक्षा चौधरी ने बताया कि भारत और वैश्विक स्तर पर महिलाओं में बाकी कैंसरों की अपेक्षा स्तन कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है। ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर कम उम्र की महिलाओं में अधिक पाया जाता है। जो तेजी से बढ़ते हुए फेफड़ों और कलेजे में फैल जाता है। इस कैंसर की आक्रामकता से कई युवा महिलाओं को जान का खतरा रहता है। पीडीएल-1 पर आधारित टारगेटेड दवाइयां अब एम्स भोपाल में उपलब्ध हैं, जो कीमोथेरेपी के साथ कैंसर से निपटने में मरीज के लिए कारगर साबित होती है। डॉ. आकांक्षा ने बताया कि वे इस शोध में लगभग 1000 मरीजों को शामिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed