फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Digvij Singh gave a mantra to NSUI workers, said- if you want to fight RSS-BJP, you will have to fight

Bhopal: दिग्विज सिंह ने NSUI कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, बोले- RSS-BJP से लड़ना है तो दिमाग से लड़ना होगा

Fri, 17 Jan 2025 09:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में  पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा है कि RSS बीजेपी से लड़ना है तो दिमाग से लड़ना होगा जिंदाबाद बोलकर नहीं लड़ पाओगे, माइंड गेम खेलना होगा।

विज्ञापन
Bhopal: Digvij Singh gave a mantra to NSUI workers, said- if you want to fight RSS-BJP, you will have to fight
एनएसयूआई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गई। पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह बैठक में शामिल हुए। इस दौरन दिग्वजिय ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से पूछा कि आप में से कांग्रेस का इतिहास किस-किस ने पढ़ा है। आपको कांग्रेस का इतिहास पढ़ना चाहिए। अगर आपको आरएसएस-बीजेपी से लड़ना है तो दिमाग से लड़ना होगा, सिर्फ जिंदाबाद करने से नहीं लड़ पाओगे, जिंदाबाद करने से भाजपा को नहीं हरा पाओगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, एनएसयूआई प्रभारी मृणाल पंत पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मप्र प्रभारी रितु बराला प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एनएसयूआई के सह प्रभारी महेश सामोता उपस्थित रहें बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई । वहीं कैंपस चलो अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। 
विज्ञापन



आरएसएस की विचारधारा से लड़ाई
 दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई उन लोगों के साथ है जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने आपको सांस्कृतिक बॉडी कहता है।आरएसएस नॉन रजिस्टर्ड संगठन है। आरएसएस की मेंबरशिप नहीं है और न ही उसका खाता है। लेकिन वह फिर भी खुद को देश का सबसे बड़ा संगठन मानता है और मोहन भागवत उसके प्रमुख हैं। एक बात तो ये है कि संघ में महिलाओं को सदस्यता नहीं दी जाती और दूसरी बात ये है कि संघ भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान के प्रियंबल को नहीं मानते। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रियंबल पढ़ कर सुनाया। आपको यह आपके फोन में रखना चाहिए।
विज्ञापन


राजनीति में एक लाख में सौ-दो सौ ही सफल
दिग्विजय सिंह ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबको अगले 30 से 40 साल तक काम करना है। राजनीतिक जीवन बहुत कठोर होता है और अगर 1 लाख लोग प्रवेश करते हैं, तो उसमें से सिर्फ 100–200 ही सफल हो पाते हैं।सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि आपको विचारधारा से जुड़ना है या कमाने के लिए जुड़ रहे हैं। विचारधारा से जुड़ रहे हो तो इसके लिए जीवन समर्पित करना है। यह विचारधारा भारत के हजारों वर्षों की संस्कृति और संस्कार है। इसे आज संघ द्वारा बिगाड़ा जा रहा है। हम उस देश के लोग हैं, जिसमें सबसे पुराना सनातन धर्म है। सनातन सब धर्मों का सम्मान करने वाला धर्म है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर आप सभी धर्म का अध्ययन करेंगे तो उनमें एक ही समानता है कि कैसे अच्छे नागरिक बनो, सच बोलो, प्रेम और सद्भाव से रहो और अहिंसा का रास्ता अपनाओ। नफरत से समाज की सृष्टि नहीं होती, नफरत से देश का विकास नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


25-30 साल बाद आप सभी कांग्रेस का भविष्य
राष्ट्रीय सचिव व मप्र प्रभारी रितु बराला ने संबोधित करते हुए कहा कि 25-30 साल बाद आप सभी कांग्रेस का भविष्य हैं आपको छात्रों पर बेरोजगार युवाओं की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ना है देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है जिसको लेकर सभी को अपने-अपने जिलों में विरोध दर्ज करना है 26 जनवरी को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी इंदौर आएगें आप सभी को साथियों के साथ इंदौर पहुंचना हैं। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि आप सभी पदाधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं हमें और दोगुनी ताकत के साथ प्रदेश में काम करना है आप सभी को अपने-अपने जिलों में सदस्यता अभियान चलाकर मेंबरशिप करवाना है मेंबरशिप आनलाईन और आफलाइन दोनों माध्यम से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed