फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Demarcation report of 65 acres of land of Animal Husbandry Department is delayed, official says will s

Bhopal: पशुपालन विभाग के 65 एकड़ जमीन की सीमांकन रिपोर्ट हुई लेट, अधिकारी बोल-एक-दो दिन में सौंप देंगे रिपोर्ट

Mon, 01 Sep 2025 08:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 01 Sep 2025 08:00 PM IST
सार

पशुपालन विभाग की 65 एकड़ जमीन का सीमांकन पूरा होने के बाद पिछले तीन दिन से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सोमवार को रिपोर्ट पेश करने का दावा गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने किया था, लेकिन रिपोर्ट तैयार नहीं होने की वजह से कलेक्टर को सौंपी नहीं जा सकी है।

विज्ञापन
Bhopal: Demarcation report of 65 acres of land of Animal Husbandry Department is delayed, official says will s
सीमांकन करने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अनंतपुरा कोकता में पशुपालन विभाग की 65 एकड़ जमीन का सीमांकन पूरा होने के बाद पिछले तीन दिन से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सोमवार को रिपोर्ट पेश करने का दावा गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने किया था, लेकिन रिपोर्ट तैयार नहीं होने की वजह से कलेक्टर को सौंपी नहीं जा सकी है। तहसीलदार सौरभ वर्मा ने बताया कि अभी रिपोर्ट तैयार होकर हमारे पास ही नहीं आई है। कल-परसों तक फाइन रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी जाएगी। तीन दिन चले सीमांकन के बाद पटवारियों की टीम रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। कलेक्टर के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद पशुपालन विभाग कब्जा करने वालों को नोटिस देगा। फिर जिला प्रशासन कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन


 
6 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण
गौरतलब है कि पशुपालन विभाग के 65 एकड़ जमीन में 6 एकड़ पर अतिक्रमण मिला है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 6 एकड़ में करीब 40 बिल्डिंग, प्लाट, 30 दुकानें, एक पेट्रोल पंप, एक स्कूल समेत दो-तीन कॉलोनियों के कब्जे मिले हैं। डायमंड सिटी समेत आसपास की जुड़ी हुई कॉलोनियों में कब्जा सामने आया। सबसे ज्यादा कब्जा डायमंड सिटी में मिला। यहीं पर ज्यादातर घर हैं।अधिकारियों के मुताबिक सीमांकन के बाद 11 पटवारियों की टीम ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसमें बताया गया है कि किस रकबे में किसका और कितना कब्जा है?
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल निगम की अच्छी पहल, गणेश पंडालों से निकल रहे फूल-माला से 100 लोगों को मिला रोजगार, प्रदूषण भी कम
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी हमारे पास ही नहीं आई रिपोर्ट
तहसीलदार सौरभ वर्मा ने बताया कि अभी रिपोर्ट कलेक्टर के पास नहीं पहुंची है। उन्होने बताया कि अभी रिपोर्ट तैयार होकर हमारे पास ही नहीं आई है। वर्मा ने बताया कि फील्ड बुक मशीन से बनती है कई बार मशीन कहीं और व्यस्त हो जाती इसलिए रिपोर्ट तैयार होने में देर हो जाती है। उन्होंने बताया कि कल और परसों में रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। पटवारियों को बोल दिया गया है कि जल्द से जल्द रिपोर्ट पुटअप करें।

यह भी पढ़ें-जीतू पटवारी पर हुए हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बढ़ाने की मांग,DGP से मिला प्रतिनिधि मंडल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed