{"_id":"68308ef36222a2827e01d6bf","slug":"bhopal-demand-for-purchase-of-summer-moong-at-support-price-leader-of-opposition-wrote-a-letter-to-the-chief-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: ग्रीष्म कालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की,नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: ग्रीष्म कालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की,नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा पत्र
Fri, 23 May 2025 08:36 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 23 May 2025 08:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से तत्काल ग्रीष्म कालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खत भी लिखा है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से तत्काल ग्रीष्म कालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खत भी लिखा है। नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में कहा कि पिछले कुछ वर्षों की भांति मध्य प्रदेश में किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग खेती में बहुत उत्साह दिखाया है, फसल पककर तैयार हो रही है, लेकिन किसानों से उचित मूल्य पर फसल को खरीदने की प्रारंभिक व्यवस्थाएं शासन द्वारा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें-शासकीय कर्मचारियों के लिए राहत, 55 प्राइवेट अस्पतालों में रियायती दरों पर इलाज की सुविधा
विज्ञापन
उत्पादन 21 लाख मीट्रिक टन अनुमानित
उमंग सिंघार ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा लगभग 14.20 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुबाई एवं इस वर्ष मूंग का उत्पादन 21 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष नाफेड के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से मूंग की खरीदी आंशिक रूप से की गई थी। पत्र में आगे मांग की गई है कि इस वर्ष मध्य प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शत् प्रतिशत सुनिश्चित की जाय।

केंद्र सरकार को भेजा जाए प्रस्ताव
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि मूंग खरीदी संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को यथाशीघ्र भेजा जाय ताकि समय से मूंग की फसल का उपार्जन किया जा सके, साथ ही मूंग खरीदी की सीमा प्रति हेक्टेयर 16 क्विटल निर्धारित की जाय तथा किसानों को एक साथ पूरी फसल बेचने की अनुमति दी जाय। उमंग सिंघार ने कहा कि खरीदी केंद्र पर्याप्त भी संख्या में हो। साथ ही पोर्टल में स्लॉट बुकिंग किसानों के लिये सुविधाजनक हो एवं एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाए।