फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Demand for holding student union elections intensified, NSUI wrote a letter to CM in blood, warned of

Bhopal: छात्र संघ चुनाव कराने की मांग हुई तेज, NSUI ने CM को खून से लिखा पत्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Sat, 23 Aug 2025 05:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 23 Aug 2025 05:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में छात्र संगठन के चुनाव को लेकर छात्र संगठन लगातार विरोध दर्ज कर रहे हैं। एनएसयूआई ने शनिवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम “खून से पत्र” भी लिखा। 

विज्ञापन
Bhopal: Demand for holding student union elections intensified, NSUI wrote a letter to CM in blood, warned of
एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में छात्र संगठन के चुनाव को लेकर छात्र संगठन लगातार विरोध दर्ज कर रहे हैं। एनएसयूआई ने शनिवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम “खून से पत्र” भी लिखा। इस प्रदर्शन में छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि 2017 से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए, जो छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार तुरंत चुनाव की तिथि घोषित करें और कॉलेजों को तैयारी के निर्देश दे।
विज्ञापन

विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव अनिवार्य,नए छात्र नेताओं का उभरना तभी संभव
NSUI कार्यकर्ताओं के द्वारा“खून से पत्र” भी लिखे पत्र में कहा गया कि छात्र हित, नेतृत्व निर्माण और परिसर लोकतंत्र की बहाली के लिए छात्रसंघ चुनाव अनिवार्य हैं। NSUI के मुताबिक, नए छात्र नेताओं का उभरना तभी संभव है। जब नियमित चुनाव हों, वर्ना छात्रों की समस्याएं फीस, हॉस्टल, परिवहन, सुरक्षा, प्लेसमेंट और बुनियादी सुविधाएं उचित मंच तक नहीं पहुंच पातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चार करोड़ का बैंक घोटाला, कर्मी ने बीमा पॉलिसी ग्राहक के नाम फर्जी खाता खोलकर किया गबन


प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
NSUI प्रदेश सचिव अमन पठान ने कहा कि यदि एक सप्ताह में सरकार ने स्पष्ट निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। हर जिले में छात्रों के साथ मिलकर हम रैलियां, ज्ञापन और शांतिपूर्ण धरने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने छात्रसंघ राजनीति से ही सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी, “ऐसे में चुनाव टालना समझ से परे है। संगठन का दावा है कि यदि सरकार सकारात्मक कदम उठाती है तो वे संवाद के लिए तैयार हैं। ऐसा ना होने पर राज्यव्यापी शांतिपूर्ण आंदोलन होगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल में आज प्रदेश का सबसे बड़ा मटकी फोड़ महोत्सव, सुनील शेट्टी और सवाई भट्ट होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed