फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Youth dies in police custody in Bhopal, allegedly killed in police beating

Bhopal Crime: भोपाल में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पुलिस पिटाई में मौत का आरोप

Wed, 31 Jan 2024 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 05:43 PM IST
सार

कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस चलते वाहन से कूदने से चोट लगना बता रही है। जबकि कान के पीछे ही चोट है, शरीर में और कहीं चोट नहीं है। ऐसे में उक्त पुलिस पुलिस के डंडे से ही लगी है।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Youth dies in police custody in Bhopal, allegedly killed in police beating
भोपाल में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है। युवक का आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता से मच्छरदारी बांटने के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था। 
विज्ञापन


कोलार पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय मुकेश लोधी ग्राम अमरावत खुर्द का रहने वाला था। वह किसानी करता था। सोमवार शाम को क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता कॉलोनी में मच्छदानी बांट रही थी। मच्छरदानी लेने के लिए मुकेश की पत्नी भी पहुंची थी, जहां पर आशा कार्यकर्ता ने कुछ विवाद हो गया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मुकेश को डायल-100 से थाने ला रही थी, लेकिन वह चलती डायल 100 से कूद गया था। इलाज के दौरान आल तड़के एलबीएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भाई बोला पुलिस के डंडे से कान के नीचे लगी चोट
मृतक मुकेश के बड़े भाई पदम सिंह लोधी ने मीडिया को बताया कि सोमवार शाम को अशा कार्यकर्ता ने मुकेश की पत्नी से मच्छरदानी के लिए 200 रुपए मांगे थे। मुकेश के मौके पर पहुंचते ही आशा कार्यकर्ता ने अपने पति भगवानदास साहू को बुला लिया। साहू ने मेरे भाई से मारपीट की, इसके बाद कोलार थाने के पुलिसकर्मी राजकुमार और गोपाल पहुंचे और उसे कार में बैठाकर ले गए। तीन घंटे बाद एंबुलेंस चालक ने फोन कर बताया कि मुकेश की हालत गंभीर है, उसे जेपी अस्पताल से हमीदिया ले जा रहे हैं। परिजन देर रात हमीदिया पहुंचे और उसे एलबीएस अस्पताल लेजाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मुकेश की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदम सिंह का आरोप है कि पुलिस चलते वाहन से कूदने से चोट लगना बता रही है। जबकि कान के पीछे ही चोट है, शरीर में और कहीं चोट नहीं है। ऐसे में उक्त पुलिस पुलिस के डंडे से ही लगी है। पुलिस की पिटाई से मेरे भाई की मौत हुई है, लेकिन पुलिस अब इसे एक्सीडेंट का रूप दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed