फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime Young man murdered in front of his father in dispute over girl police took two accused in custody

Bhopal Crime: लड़की के विवाद में पिता के सामने युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में

Tue, 04 Mar 2025 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 04:17 PM IST
सार

Crime News: लड़की के विवाद में पिता के सामने एक युवक की हत्या कर दी गई। कॉलोनी में पुलिस तैनात है। वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया और एक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal Crime Young man murdered in front of his father in dispute over girl police took two accused in custody
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तीन युवकों द्वारा एक युवक को घर से बुलाकर लाए और पिता के सामने ही चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक और आरोपी पक्ष एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। युवकों में एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के कॉलोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गांधी नगर पुलिस के अनुसार, बीडीए कालोनी गोंदरमऊ में रहने वाला अदनान (25) मैकेनिक का काम करता था। बीती रात मोहल्ले में रहने वाले राज सोलंकी, शुभम सोलंकी और लकी सोलंकी उसे बातचीत करने के बहाने बुलाकर अपने साथ ले गए। गली में ले जाने के बाद उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने अदनान के पेट में छुरी से हमला कर दिया। अदनान के शोर मचाने पर जब तक परिजन पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकले थे। गंभीर रूप से घायल अदनान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि अदनान के पिता के सामने हत्या की गई है, वे हत्या के चश्मदीद गवाह हैं। 
विज्ञापन


सोमवार देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोहल्ले वाले गांधी नगर थाने पहुंच गए। रहवासी प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वह शांत हो गए। इलाके में तनाव के देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार का विवाद नहीं बढ़ने पाए। पुलिस का कहना है कि एक लड़की को लेकर दोनों पक्ष में विवाद चल रहा था। बात करने के लिए आरोपियों ने अदनान को बुलाया था, लेकिन विवाद बढ़ा और उसकी हत्या हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, काउंटर केस दर्ज
शाहजहांनाबाद इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद साद (27) मंगलवारा में रहता है और पुरानी गाड़ी खरीदने और बेचने का काम करता है। रात करीब सवा बारह बजे वह अपनी ससुराल ईदगाह हिल्स से अपने पिताजी से मिलने के लिए डीआईजी बंगला जा रहा था। उसके साथ दोस्त मो. शाहिद भी था। इस्लामी गेट स्थित लकी शादी हाल के पास मोहम्मद अमान, मो. नौमान और यावर खान ने दोनों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी।

इधर, दूसरे पक्ष के मोहम्मद अमान ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल की गाड़ी चलाता है। घटना के समय वह वीआईपी गेस्ट हाउस से अपनी ससुराल पुतलीघर टीला जमालपुरा जा रहा था। रास्ते में मो. साद और मो. शाहिद ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर उसके साथी बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस दर्ज कर लिया है। इसी इलाके में रहने वाले विशाल विछेले (26) के साथ सनी और विशाल मकोरिया ने मारपीट कर दी। घटना के समय फरियादी अपने बहनोई को गोकुलदास चौराहे के पास छोड़ने पहुंचा था। बहनोई ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के कारण पुरानी रंजिश बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारणों का खुलासा नहीं 
छोला मंदिर थानांतर्गत ग्राम महोली में रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण सिंह बघेल (25) ग्राम महोली में रहता था और औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। पिछले दिनों लक्ष्मण एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल से बाहर गया था और सोमवार दोपहर को वापस लौटा था। शाम को पत्नी बच्चों को लेकर दवाई लेने के लिए अस्पताल चली गई थी। वापस लौटी तो दरवाजा भीतर से बंद मिला।


कई बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर झांका। भीतर लक्ष्मण फांसी के फंदे पर लटका दिखा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। लक्ष्मण को फंदे से उतार कर इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमरे की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन के बयान और जांच के बाद ही फांसी लगाने के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed