फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Woman called 82-year-old doctor for treatment, then blackmailed him by making a video

Bhopal Crime: महिला ने 82 वर्षीय डॉक्टर को इलाज करने बुलाया, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Fri, 24 Feb 2023 10:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने कथित पुरुष दोस्त के साथ मिलकर 82 वर्षीय होम्योपैथिक डॉक्टर का एक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। 55 हजार रुपये ऐंठ लिए। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Woman called 82-year-old doctor for treatment, then blackmailed him by making a video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने कथित पुरुष दोस्त के साथ मिलकर 82 वर्षीय होम्योपैथिक डॉक्टर का एक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। 55 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। कुछ दिन पहले महिला जब डॉक्टर के पास फिर अड़ीबाजी करने पहुंची तो उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी।  
विज्ञापन


पिपलानी पुलिस के अनुसार पिछले साल बबिता नाम की महिला इलाज कराने के लिए भवानी नगर निवासी 82 वर्षीय होम्योपैथिक डॉक्टर जुगलकिशोर खरे के सी-सेक्टर सोनागिरी स्थित क्लीनिक पहुंची थी। इसके बाद 14 अप्रैल को महिला ने डॉक्टर को फोन कर कहा कि उसका बीपी बढ़ गया है, वे क्लीनिक नहीं आ सकतीं, इसलिए आप मेरे विजय मार्केट स्थित निवास आ जाएं। डॉक्टर जब उसके घर गए तो वह वृद्ध डॉक्टर को सम्मान देते हुए उनके गले लिपट गईं। इसके बाद डॉक्टर जब बीपी चेक कर रहे थे तभी पीछे से आमिर उर्फ सोहेल नाम के युवक ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


चाकू अड़ाकर 1500 रुपये निकाले
इसके बाद आमिर और बबिता ने डॉक्टर को अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी और उनकी जेब में रखे 1500 रुपये निकाल लिए। फरियादी पैसे नहीं दे रहे थे तो आरोपियों ने उनके गले पर चाकू रख दिया था। इसक बाद 50 हजार रुपये उनसे और ऐंठ लिए। फिर पांच लाख रुपये की मांग करते हुए अड़ीबाजी करने लगे तो डॉक्टर ने पांच हजार रुपये और दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने वीडियो से फिर ब्लैकमेल 
पुलिस ने बताया कि आरोपी साढ़े चार लाख रुपये मांग रहे थे। कुछ दिन पहले फिर आरोपियों ने यह रकम मांगी और पैसे नहीं देने पर पुराना वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगे। 


दोनों आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि आमिर महिला का पड़ोसी है, उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। महिला ने कहा कि डॉक्टर पैसे दे दो, नहीं तो यह वीडियो आमिर मेरे पति को दिखा देगा, जिसके बाद मामला बिगड़ जाएगा। इस खेल में दोनों शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed