{"_id":"63e3ab64aee21d0f47058da1","slug":"bhopal-crime-when-the-flour-ran-out-the-wife-was-hit-on-the-head-with-a-stick-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: आटा खत्म होने पर पत्नी के सिर पर मारा था डंडा, पुलिस को करंट से मौत होना बताता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: आटा खत्म होने पर पत्नी के सिर पर मारा था डंडा, पुलिस को करंट से मौत होना बताता रहा
Wed, 08 Feb 2023 07:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:32 PM IST
सार
घर में आटा खत्म होने की बात पर गुस्साए पति ने पत्नी को सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पति महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा और करंट लगने से मौत होना बताता रहा। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पति ने हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई महिला की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पति महिला की मौत करंट लगने से बता रहा था पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से होना बताया जा रहा है। पुलिस की सख्ती में पति ने हत्या करना कबूल कर लिया है। दोनों में विवाद आटा खत्म होने की बात पर हुआ था।
जानकारी के अनुसार घटना 29 दिसंबर की है। एसडीओपी बैरसिया मंजू चौहान के अनुसार रुकमणी पति लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्ष्मण केटव (34) को उसका पति 29 दिसंबर की देर रात हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। प्राथमिक पूछताछ में मृतका के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी रुकमणी की करंट लगने से मौत हुई है। जबकि उसके शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।
एसडीओपी चौहान ने बताया कि जब पुलिस को उसकी फुल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें रुकमणी केवट की मारपीट से आई अंदरूनी चोटों के कारण मौत होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने संदेही पति से पूछताछ की तो उसने घटना वाले दिन पत्नी के साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर हत्या करना कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्ष्मण केवट ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन घर में आटा खत्म हो गया था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी रुकमणी से विवाद हो गया। जिसके चलते उसने गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसने घटना को छिपाने के लिए करंट लगने की बात बताई थी। आरोपी मजदूरी करता है और उसके चार बच्चे हैं।