फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Two girls extorted Rs 15 lakh by threatening to implicate the transporter in a false case

Bhopal Crime: ट्रांसपोर्टर को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दो युवतियों ने ऐंठे 15 लाख, दोनों गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2024 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 07:56 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सौम्या उर्फ रश्मि और मोनिका उर्फ रश्मि साहू नाम की दो लड़कियां है, जो कि मेरे पति को ब्लैकमेल कर अभी तक करीब 15 लाख रुपए ले चुकी हैं। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Two girls extorted Rs 15 lakh by threatening to implicate the transporter in a false case
crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी की महिला थाना पुलिस ने ब्लैकमेल कर करीब 15 लाख रुपये ऐंठने वाली दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों युवतियां एक ट्रांसपोर्टर को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थीं। नकदी के अलावा दोनों ने उससे लाखों रुपये कीमत के जेवरात और मोबाइल भी ऐंठ लिए थे। आरोपियों के कब्जे से एक कीमती मोबाइल और 2 लाख 40 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस मामले की रिपोर्ट बुधवार को 47 साल की महिला ने दर्ज कराई थी। मूलतः नरसिंहपुर निवासी फरियादिया फिलहाल मिसरोद इलाके में रहती हैं। उनके पति ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सौम्या उर्फ रश्मि और मोनिका उर्फ रश्मि साहू नाम की दो लड़कियां है, जो कि मेरे पति को ब्लैकमेल कर अभी तक करीब 15 लाख रुपए ले चुकी हैं। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने पर जब उन्होंने अपने पति से पूछताछ की कि घर का सारा पैसा कहां जा रहा है। तब पति ने बताया कि सौम्या उर्फ रश्मि एवं मोनिका उर्फ रश्मि नाम की लड़कियां ब्लैकमेल कर रही हैं। युवतियों ने उनके पति के कुछ फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिनको वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उनसे अलग-अलग चीजों के डिमांड कर रही थी। बदनामी के डर से उनकी डिमांड अभी तक पूरी कर रहे थे। युवतियां उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही हैं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


एक गिरफ्तार, दूसरी ने किया सरेंडर 
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई थी। पुलिस टीम ने आरोपी सौम्या उर्फ रश्मि को उसके मकान सुरेंद्र नगर भोपाल से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक वन-प्लस कंपनी का मोबाइल फोन और 2 लाख 40 हजार रुपए नकद जब्त किए। सौम्या की गिरफ्तारी का पता चलते ही दूसरी आरोपी मोनिका उर्फ रश्मि ने देर रात महिला थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलार में दो महिलाओं, हबीबगंज में युवती से अश्लील हरकत, प्रकरण दर्ज
महिलाओं के साथ होने वाली अश्लील हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोलार इलाके में महिलाओं को परेशान करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। इधर हबीबगंज पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में अपराध कायम किया है।


पुलिस के मुताबिक कोलार इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय महिला प्रायवेट नौकरी करती है। पड़ोस में रहने वाला संतोष नामक युवक आसपास की महिलाओं पर बुरी नजर रखता है। वह महिलाओं घूरने के साथ ही अश्लील इशारे करता रहता था। आसपास रहने वाली दो महिलाएं उससे सबसे ज्यादा परेशान हो चुकी थी। बुधवार रात दोनों महिलाओं ने थाने जाकर संतोष के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। इधर हबीबगंज इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर लक्की और शैलेंद्र नामक युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती पढ़ाई छोड़ने के बाद घरेलू काम करती है। पिछले महीने वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी दोनों ने उसकी दुपट्टा खींच दिया और अश्लील हरकत की। युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो घरवालों ने दोनों युवकों के परिवार वालों से उन्हें समझाने की बात कही थी। कुछ दिनों तक दोनों युवक शांत रहे, लेकिन उसके बाद वह युवती को दोबारा से परेशान करने लगा। उसके बाद बुधवार की रात पीड़िता ने थाने जाकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed