{"_id":"673c4d4625881da26805dcba","slug":"bhopal-crime-those-who-stole-jewelery-cash-worth-lakhs-raided-an-abandoned-house-and-were-caught-by-police-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: सूने घर पर धावा बोल लाखों के जेवर और नगदी उड़ाने वाले धराए, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: सूने घर पर धावा बोल लाखों के जेवर और नगदी उड़ाने वाले धराए, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
Tue, 19 Nov 2024 02:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:03 PM IST
सार
भोपाल में लाखों की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे चुराया गया लाखों का माल भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के कबीटपुरा इलाके में बदमाशों ने एक सूने घर पर धावा बोला तथा लाखों रुपए के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के लोग जब लौटे तो उन्हें दरवाजे का ताला टूटा मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया और आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने चोरी किया सारा माल जब्त कर लिया है।
टीलाजमालपुरा पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय लता सिरमोरिया पति मनोज सिरमोरिया कबीटपुरा इलाके में रहती हैं। रविवार रात वे घर में ताला लगाकर छोला मंदिर इलाके में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई थीं। रात में रिश्तेदार के घर ही रुकी थीं। सोमवार को सुबह जब वे लौटीं तो उन्हें घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। दरवाजा पूरी तरह से खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली हुई थी। अलमारी में रखे हुए सोने-चांदी के जेवर व नगदी पांच हजार रुपए चोरी हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गए जेवरातों की की कीमत 5 लाख रुपए बताई गई थी।
घटना 17 नवंबर की है जिसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। जिनके मार्गदर्शन में टीम गठित किया। निगरानी गुण्डा-बदमाशों की चैकिंग व पूछताछ की गई। संदेहियों अजहर अली पिता अनवर अली, सरवर अली पिता अनवर अली को अभिरक्षा में लेकर सख़्ती से पूछताछ की गई। संदेहियों ने चोरी-नकबजनी की घटना करना स्वीकार कर लिया। आरोपीगणों से चोरी गए पांच लाख के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी रुपये बरामद कर लिए गए।