फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: They became friends while studying coaching together, then took them to a hotel and raped them

Bhopal Crime: साथ में कोचिंग पढ़ते-पढ़ते की दोस्ती, फिर होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

Fri, 08 Nov 2024 03:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 03:28 PM IST
सार

भोपाल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी और युवती साथ में कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाते थे। युवक बहला-फुसलाकर युवती को होटल ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: They became friends while studying coaching together, then took them to a hotel and raped them
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली युवती की कोचिंग में पढ़ने के दौरान युवक से दोस्ती हो गई। घुमाने के बहाने वह युवती को एक होटल में ले गया और यहां पर डरा-धमकाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब जब फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा तो युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई तथा थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ऐशबाग पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती जहांगीराबाद इलाके में रहती है। वह जिस कोचिंग में पढ़ने जाती थी, वहां पर नाजिम नाम का युवक भी आता था। साथ में पढ़ने के दौरान उनकी आपस में दोस्ती हो गई। दोस्ती में जब नजदीकियां बढ़ी तो देानों फोन पर बात व चैटिंग करने लगे। गत 14 अक्टूबर को नाजिम ने घूमने चलने के बहाने युवती को बुलाया। युवती जब मिलने पहुंची तो वह घुमाने के बजाए ऐशबाग इलाके के एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती अपने परिजनों अथवा पुलिस को कुछ भी न बताए इसके लिए उसने युवती को शादी करने का झांसा दे दिया। 
विज्ञापन


युवती उस समय तो चुप रही, लेकिन उसने बाद में नाजिम से दूरी बनाना शुरू कर दिया। युवक को यह बात नागवार गुजरी तथा उसने फिर से मिलने के लिए युवती पर दबाव डालना शुरू कर दिया। जब वह लगातार फोन व मैसेज करने लगा तो युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई व थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिन पार्टी मनाने को लेकर विवाद में युवक की हत्या
अयोध्या बायपास से लगी एक कॉलोनी के पास बीती देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। दो युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उनके बीच विवाद हुआ तो दोनों ने कॉल कर अपने-अपने लोगों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक युवक पर छुरी से हमला कर दिया गया। गंभीर रुप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


छोला मंदिर पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय विनीत सेन छोला मंदिर इलाके में रहता है तथा नाई का काम करता है। गुरुवार को उसके दोस्त गोलू का जन्मदिन था। तो वह गोलू,,अजय खटीक व अन्य दोस्तों के साथ उमरावगंज स्थित कालकी माता के मंदिर गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद सागर लैंड कॉलोनी के पास जन्मदिन की पार्टी मनाने का प्लान थाI इसी दौरान किसी बात को लेकर विनीत का अजय खटीक से झगड़ा हो गया। विवाद जब बढ़ा तो दोनों ने फोन कर अपने-अपने परिजनों व दोस्तों के बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान ही विनीत पर छुरी से हमला कर दिया गया। हमला करने के बाद अजय खटीक उसका भाई अमन खटीक व अन्य दोस्त मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल अवस्था में विनीत को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची तथा मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने वीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed