{"_id":"63dd1885236c3e304460f431","slug":"bhopal-crime-the-fraudster-withdrew-rs-1-5-lakh-from-the-account-of-the-tea-seller-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: चाय वाले के खाते से जालसाज ने डेढ़ लाख रुपये निकाले, पत्नी बैंक पहुंची तब ठगी का पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: चाय वाले के खाते से जालसाज ने डेढ़ लाख रुपये निकाले, पत्नी बैंक पहुंची तब ठगी का पता चला
Fri, 03 Feb 2023 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:52 PM IST
सार
ओमप्रकाश के खाते से किसी भूपेंद्र नाम के व्यक्ति ने एक मोबाइल नंबर के जरिए करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए हैं। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह भूपेंद्र नाम के किसी व्यक्ति को न तो जानता है और न ही उसे कभी पैसे दिए हैं और न ही बैंक संबंधी दस्तावेज दिए थे।
विज्ञापन
Online Fraud
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहने वाले एक चाय वाले के बैंक खाते से एक जालसाज ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। फरियादी की पत्नी जब बैंक से पैसे निकालने पहुंची तब उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने शिकायत की। पुलिस ने शिकायत जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
भोपाल पुलिस के अनुसार आचार्य नरेन्द्र देव नगर ऐशबाग निवासी ओमप्रकाश साहू (48) चाय का ठेला लगाता है। चाय ठेले से होने वाली कमाई से उसका पूरा परिवार पलता है। उसने पुलिस को बताया कि गत वर्ष 22 दिसंबर को उसकी पत्नी बैंक पहुंची और पासबुक में एंट्री कराई तो पता चला कि उसके खाते में महज 4.54 पैसा ही जमा है।
बैंक अधिकारी से पूछताछ करने पर पता चला कि ओमप्रकाश के खाते से किसी भूपेंद्र नाम के व्यक्ति ने एक मोबाइल नंबर के जरिए करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए हैं। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह भूपेंद्र नाम के किसी व्यक्ति को न तो जानता है और न ही उसे कभी पैसे दिए हैं और न ही बैंक संबंधी दस्तावेज दिए थे। पुलिस ने फरियादी की लिखित शिकायत की जांच के बाद आरोपी मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।