फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: The fraudster took a loan of 50 lakhs in the name of divorced wife during the Corona period

Bhopal Crime: जालसाज ने तलाकशुदा पत्नी के नाम लिया 50 लाख का ऋण, बैंक वाले किश्तें लेने पहुंचे तो खुला राज

Thu, 27 Apr 2023 11:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 11:54 PM IST
सार

जालसाज ने बैंक में पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक थमा दिए। ऋण की किश्तें जमा नहीं होने पर बैंक वाले जब ऋणधात्री महिला को तलाशते हुए उसके घर पहुंची तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Bhopal Crime: The fraudster took a loan of 50 lakhs in the name of divorced wife during the Corona period
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक जालसाज युवक ने कोरोनाकाल में एक मास्क की फैक्ट्री लगाने के लिए अपनी तलाकशुदा पत्नी के नाम से 50 लाख रुपए का ऋण ले लिया। जालसाज ने बैंक में पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक थमा दिए। ऋण की किश्तें जमा नहीं होने पर बैंक वाले जब ऋणधात्री महिला को तलाशते हुए उसके घर पहुंची तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने लंबी जांच के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है। शाहपुरा थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया ने बताया कि हिबा खान शाहपुरा में अपने मायके में रहती हैं। उनकी शादी एयरोसिटी रोड स्थित निवासी अब्दुल रहीम अंसारी (28) से वर्ष 2019 में हुई थी। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के समय अब्दुल रहीम अंसानी ने मास्क की फैक्ट्री लगाने के लिए पत्नी हिबा के नाम से सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाहपुरा ब्रांच से 50 लाख का लोन ले लिया। हिबा को पता ही नहीं चला कि उसके पति ने उसके नाम से 50 लाख रुपए का बैंक से ऋण ले लिया है। वर्ष 2020 के अंत में ही हिबा खान पति को छोड़कर शाहपुरा स्थित मायके में रहने आ गई थी।
विज्ञापन


नोटिस मिलने पर खुलासा हुआ
हिबा खान को कुछ माह पहले ऋण की किश्तें नहीं चुकाने पर बैंक की तरफ से नोटिस भेजा गया। नोटिस मिलने के बाद वह बैंक शाखा पहुंची तो बैंक अधिकारियों ने बताया कि तुम्हारे नाम पर 50 लाख रुपए का ऋण लिया गया है। हिबा खान ने वर्ष 2021 में पति के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ और अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला दर्ज कराया था और मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं अब्दुल रहीम अंसानी उसे तलाक दे चुका है। पुलिस अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed