{"_id":"672cda2365f4359e980abac1","slug":"bhopal-crime-simi-terrorist-amil-parvez-reached-hospital-security-suddenly-increased-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: सिमी आतंकी आमिल परवेज पहुंचा अस्पताल, अचानक बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: सिमी आतंकी आमिल परवेज पहुंचा अस्पताल, अचानक बढ़ाई सुरक्षा
Thu, 07 Nov 2024 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2024 08:48 PM IST
सार
गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे आमिल को कड़ी सुरक्षा के बीच जयप्रकाश अस्पताल लाया गया था। उसके पहले पुलिस ने पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी थी। आसपास के थानों का बल भी मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार सुबह अचानक ही जयप्रकाश अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। कुछ देर बाद पता चला कि केंद्रीय जेल में बंद सिमी आतंकी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जेल प्रबंधन ने इलाज कराने के बाद उसे वापस केंद्रीय जेल पहुंचा दिया। दरअसल सिमी आतंकी आमिल परवेज (50) पिछले आठ सालों से केंद्रीय जेल भोपाल में बंद है। उसे समय-समय पर रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल लाया जाता है।
गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे आमिल को कड़ी सुरक्षा के बीच जयप्रकाश अस्पताल लाया गया था। उसके पहले पुलिस ने पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी थी। आसपास के थानों का बल भी मौके पर पहुंच गया था। करीब एक घंटे हुई विभिन्न प्रकार की जांच और चैकअप के बाद उसे वापस केंद्रीय जेल दाखिल करवाया गया। आतंकी के इलाज के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
दिवाली मनाने गांव गई महिला के मकान पर चोरों का धावा
दीपावली का त्यौहार मनाने पैतृक गांव गई एक महिला के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। कई अन्य स्थानों पर भी चोरों ने धावा बोलकर हजारों का माल चोरी कर लिया। पुलिस के मुताबिक वंदना सोंधिया (50) सेशन हाउस स्टाफ क्वार्टर ईदगाह हिल्स में रहती हैं। उनके पति रजिस्ट्रार कार्यालय में वाहन चालक हैं। बीती 27 अक्टूबर को वंदना परिवार समेत घर पर ताला लगाकर दीपावली मनाने के लिए अपने पैतृक गांव रीवा चली गई थी। दो नंबर को पड़ोसी ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। पांच नवंबर घर पहुंचकर उन्होंने सामान चैक किया तो अंदर रखा पीतल का सिंहासन, पीतल का मोर, पीतल का कछुआ, गुल्लक जिसमें चिल्लर, चांदी की दो पायल, चांदी की दो चैन, तीन कढ़ाई, कुकर, सोने बाली और नगदी करीब 12 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोने के जेवरात और सामान चोरी
इधर बैरागढ़ थानांतर्गत फूल बगिया में रहने वाले सोहेल अहमद (34) पीओपी का काम करते हैं। बीती 25 अक्टूबर को वह मकान पर ताला लगाकर पैतृक गांव बलरामपुर उत्तर प्रदेश चले गए थे। बुधवार की सुबह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर घर में रखे सोने के टाप्स, बैगार सिम के पुराने मोबाइल फोन समेत अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।