फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Rashid made a video by luring a minor Hindu girl into love, then pushed her into prostitution.

Bhopal Crime: राशिद ने नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम में फंसाकर बनाया वीडियो, फिर देह व्यापार में धकेला

Tue, 20 Aug 2024 08:26 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 08:26 AM IST
सार

भोपाल में नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। नाबालिग के अश्लील वीडियो भी आरोपी ने वायरल कर दिए। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Rashid made a video by luring a minor Hindu girl into love, then pushed her into prostitution.
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में देह व्यापार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर दो महिलाओं के साथ देह व्यापार करवाने लगा। बार-बार ग्राहकों के पास जाने से नाबालिग परेशान हुई, तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची। पुलिस ने युवक समेत दो महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक फरार है। 
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग 17 वर्षीय युवती एमपी नगर इलाके में रहती है। पीड़िता के पास के मोहल्ले में राशिद कुरैशी नाम का युवक रहता है। वह निजी काम करता है। नाबालिग व राशिद की पड़ोसी मोहल्ले में रहने के कारण दोस्ती हो गई थी। इसी दौरान राशिद ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह नाबालिग को पिपलानी इलाके में दो महिलाओं के पास लेकर गया और उन्हें सौंप दिया। उक्त दोनों महिलाएं नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने लगीं। जब भी ग्राहक आता, नाबालिग को उनके हवाले कर दिया जाता। 
विज्ञापन


महिलाएं लाती थीं ग्राहक
जिन दो महिलाओं को राशिद ने नाबालिग को सौंपा था, वह दोनों महिलाएं भी गंदा कार्य करती हैं। वहीं दोनों महिलाएं नाबालिग के लिए ग्राहक तलाश कर लाती थीं। नाबालिग ने मना किया, तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। डर के कारण नाबालिग तैयार दरिंदगी सहने के लिए मान गई। राशिद प्रतिदिन उसे महिलाओं के साथ छोड़ जाता और महिलाएं ग्राहक खोजकर उससे देह व्यापार करवाने लगी। रोज-रोज जाने से नाबालिग परेशान होने लगी, उसने विरोध कर जाने से मना कर दिया। इससे गुस्साएं राशिद ने नाबालिग का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे परेशान नाबालिग परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने देह व्यपार करवाने वाली एक महिला को हिरासत में लिया है, जबकि एक महिला और मुख्य आरोपी राशिद अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed