फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Mother of Two Elopes and Marries Lover in Temple, Husband Opposes and Gets Thrashed with Belt

Bhopal Crime: प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की मां ने मंदिर में ब्याह रचाया, पति खिलाफ हुआ तो बेल्ट से की पिटाई

Tue, 18 Nov 2025 11:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 11:59 AM IST
सार

पति के साथ लड़ाई करके मायके आई पत्नी और फिर बिना तलाक लिए यहां प्रेमी के साथ मंदिर में जाकर शादी कर ली। पति ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Mother of Two Elopes and Marries Lover in Temple, Husband Opposes and Gets Thrashed with Belt
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांनाबाद पुलिस ने राजस्थान के एक युवक की रिपोर्ट पर उसकी पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित की पत्नी बगैर तलाक दिए अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पति ने जब इसका विरोध किया तो प्रेमी ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी 27 वर्षीय युवक फूलों की दुकान पर काम करता है। उसकी शादी शाहजहांनाबाद मल्टी में रहने वाली युवती से हुई थी, जिसके दो बच्चे भी हैं। करीब एक महीने पहले मोबाइल फोन को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ तो महिला ने मायके जाने की बात कही। इस पर युवक ने पत्नी और दोनों बच्चों को बस में बैठाकर भोपाल रवाना कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: ये बसें हैं या 'मौत का सफर'? स्कूल-कॉलेज के ड्राइवर नशे में पकड़ा रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों युवक जब पत्नी और बच्चों को लेने के लिए भोपाल आया तो ससुराल वालों ने बताया कि उसकी पत्नी घर से बताए बगैर कहीं चली गई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी उन्होंने दर्ज कराई है। इस पर युवक वापस राजस्थान लौट गया। 

पिछले दिनों लापता महिला के मिलने पर उसे भोपाल बुलाया गया था। जब वह भोपाल अपने ससुराल पहुंचा तो सुबह करीब सात बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो सामने पत्नी और उसका प्रेमी था। प्रेमी ने बताया कि उसने उसकी पत्नी के साथ मंदिर में शादी कर ली है और अब वह उसे भूल जाए। युवक ने जब इसका विरोध किया तो प्रेमी ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर पत्नी और आरोपी प्रेमी के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed