फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Kidnapped a property dealer and collected ransom of Rs 30 lakh

Bhopal Crime: प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर वसूली 30 लाख की फिरौती, जमीन बेचने के बाद मांग रहे थे 10 करोड़

Mon, 18 Nov 2024 08:49 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 08:49 AM IST
सार

भोपाल के कारोबारी के अपहरण कर फिरौती वसूल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 30 लाख रुपये लेकर कारोबारी को छोड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Kidnapped a property dealer and collected ransom of Rs 30 lakh
भोपाल में प्रॉपर्टी कारोबार से फिरौती वसूली गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को उसके ही दोस्तों ने अगवा कर लिया और फिरौती में 10 करोड़ रुपये की मांग की। पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने अगवा करने वालों के साथी को 30 लाख रुपये दिए तो आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को घर छोड़ गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


अगवा करने की घटना मुरैना में हुई थी, जबकि प्रॉपर्टी डीलर से पूर्व से ही पैसे मांगे जा रहे थे। इसलिए कोलार पुलिस ने आवेदन मिलने पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोलार इलाके में रहने वाली ऋचा गौर ठाकुर पत्नी नीतेश ठाकुर (35) ने 15 नवंबर को कोलार थाने में आवेदन दिया था। शिकायत में बताया गया कि वह अपने पति नीतेश ठाकुर के साथ रियल स्टेट का कारोबार करती हैं। उनके पति नीतेश ठाकुर का बंदूक की नोंक पर अगवा कर मारपीट की गई है। शिकायत में उन्होंने संजय रावत, पंकज परिहार, हेमंत चौहान, ओम राजावत, आकाश राजावत और अन्य लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरेपी पक्ष को अपनी बात रखने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए तो पुलिस ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


पहले से परिचित हैं आरोपी, घर आना-जाना था
डीसीपी जोन-4 जीतेन्द्र सिंह पवार ने बताया पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर बैंकॉक घूमने गया था। वहां से लौटने के बाद दिल्ली से भोपाल सड़क मार्ग से लौट रहा था, तभी मुरैना जिले में उसे अगवा कर लिया गया था। पत्नी ने आरोपियों के एक साथी को तीस लाख रुपये दिए, जिसके बाद पति को छोड़ दिया गया। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि संजय उनके पति के पहले से परिचित हैं। उनका और उनके साथियों के घर आना जाना था। कुछ समय पहले नीतेश ने बिलखिरिया खुर्द स्थित 14.77 एकड़ भूमि एक बिल्डर को बेची थी। जमीन का पैसा मिलने की जानकारी उन लोगों को थी। इसके एवज में वह दस करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। ठाकुर दंपती ने उन्हें रुपए देने से मना कर दिया था। उसके बाद बहाने से नीतेश को बैंकॉक ले जाया गया और वापस लौटते समय अगवा कर तीस लाख रुपये की फिरौती ले ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed