फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime Head constable physically abused professor on the pretext of marriage

Bhopal Crime: हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर प्रोफेसर का किया शारीरिक शोषण, अधिकारी बोले- करेंगे निलंबित

Wed, 01 Mar 2023 09:09 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Mar 2023 09:09 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित जहांगीराबाद थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल ने एक निजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर प्रोफेसर का शारीरिक शोषण कर रहा था।

विज्ञापन
Bhopal Crime Head constable physically abused professor on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने भोपाल की एक निजी कॉलेज में पदस्थ महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। रविवार को जब पीड़िता ने आरोपी ने मिलने उसके घर पहुंची तो आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीड़ित प्रोफेसर के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और दोबारा संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी भी दे दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्जकर लिया है। आरोपी प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारी जल्द ही उसको निलंबित करने की बात कह रहे हैं। कमलानगर पुलिस के अनुसार 31 साल की युवती मूल रूप से दमोह जिले की रहने वाली है। वह यहां एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। दो साल पहले उनकी जान-पहचान नीलबड़ में रहने वाले प्रधान आरक्षक दीवान सिंह मेबाड़ा से हुई थी। जल्द ही दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस दौरान प्रधान आरक्षक पीड़िता के किराए के मकान पर आने-जाने लगा। इसी बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


युवती के विरोध करने पर आरोपी ने जल्द ही शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह लगातार उसके मकान पर पहुंच कर शारीरिक शोषण करने लगा। पिछले दिनों आरोपी ने युवती से दूरियां बनाना शुरू कर दिया। रविवार को युवती उससे मिलने नीलबड़ पहुंची तो आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं, युवती के विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी सोभा के साथ मिलकर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी प्रधान आरक्षक और उसकी पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed