फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Fraudster cheated retired bank officer in the name of KYC by posing as a bank officer

Bhopal Crime: जालसाज ने बैंक अधिकारी बनकर केवायसी के नाम पर रिटायर्ड बैंक अधिकारी को ठगा

Thu, 20 Jul 2023 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 04:01 PM IST
सार

भोपाल के रिटायर्ड बैंक अधिकारी के साथ ठगी हुई है। जालसाज ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और केवायसी अपडेट करने के नाम पर झांसे में लिया। ओटीपी बताते ही रिटायर्ड बैंक अधिकारी को 25 हजार की चपत लग गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Fraudster cheated retired bank officer in the name of KYC by posing as a bank officer
otp new - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले बैंक के एक रिटायर्ड अधिकारी को एक जालसाज ने बैंक का अधिकारी बनकर ही ठग लिया। चूंकि फरियादी बैंक के अधिकारी रहे हैं, उन्होंने भरोसा कर लिया। जालसाज ने केवायसी के नाम पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) पूछा और 25 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन


कोलार पुलिस के अनुसार 77 वर्षीय पूथ्वीराज पिता किशनलाल  वर्मा पैलेस आर्चेड नार्थ फेस-3 में परिवार के साथ रहते हैं और बैंक के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्होंने साइबर सेल में की गई शिकायत में बताया कि इस वर्ष 27 जनवरी एक जालसाज ने उन्हें फोन किया और कहा कि वह बैंक अधिकारी बोल रहा है। आपका केवायसी अपडेट करना है। 
विज्ञापन


ओटीपी मांगकर निकाले रुपए
सीनियर सिटीजन के फोन पर डिटेल देने पर केवायसी की सुविधा बैंक द्वारा देने का हवाला देकर जालसाज ने पहले जानकारी ली। इसी बीच फरियादी के मोबाइल में एक ओटीपी आया। जालसाज ने कहा कि जानकारी वेरीफिकेशन के लिए आपके मोबाइल में जो ओटीपी आया है, उसे बता दीजिए। फरियादी ने जैसे ही ओटीपी बताया, उनके खाते में 24 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। इसके बाद उन्होंने भोपाल क्राइम ब्रांच की सायबर सेल में लिखित शिकायत की। साइबर सेल ने जांच के बाद मामला दो लाख से कम का होने के कारण कायमी के लिए कोलार थाने को भेजा था। कोलार पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed