फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Death of female engineer in suspicious condition, she was found unconscious after breaking door

Bhopal Crime: महिला इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत, दरवाजा तोड़ने पर बाथरूम में बेसुध हालत में मिली थी

Wed, 17 Jan 2024 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 10:29 PM IST
सार

भोपाल में एक महिला इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला बाथरूम में बेसुध हो गई थी। घरवालों ने दरवाजा तोड़कर निकाला और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Death of female engineer in suspicious condition, she was found unconscious after breaking door
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अशोका गार्डन में रहने वाली एक महिला इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह नहाने के लिए बाथरूम गई थी, लेकिन जब काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकली तो दरवाजा तोड़ा गया। महिला अंदर बेसुध हालत में मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्वी साहू (26) पंत नगर अशोका गार्डन में रहती थी। वह मंडीदीप स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। करीब तीन साल पहले पूर्वी की शादी उज्जैन निवासी आशीष साहू से हुई थी। आशीष दिल्ली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और फिलहाल वह कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग के लिए फ्रांस गए हुए हैं। करीब एक महीने पहले पूर्वी दिल्ली से लौटी थी। कुछ दिनों ससुराल में रहने के बाद वह पंतनगर स्थित अपने मायके आ गई थी। उसकी एक छोटी बच्ची भी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्वी ने बालों में मेहंदी लगाई थी। दोपहर के समय वह नहाने के लिए बाथरूम गई थी। काफी देर बाद भी जब पूर्वी बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो पूर्वी अंदर बेसुध हालत में मिली। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे। परिजन उसे तुरंत ही इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पति फ्रांस से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed