फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Cyber fraudster turns out to be a journalism student, Pakistani connection revealed

Bhopal Crime: साइबर ठग निकला पत्रकारिता विवि का छात्र, बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन निकला

Mon, 29 Sep 2025 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 10:57 PM IST
सार

भोपाल के एनएसयूआई नेता अमन कुमार को बिहार पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह में पकड़ा। पाकिस्तान कनेक्शन वाले इस गिरोह ने 3 करोड़ की ठगी की। अमन ने 250 बैंक खाते खुलवाए थे। एबीवीपी ने इस पर कांग्रेस और एनएसयूआई को घेरा।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Cyber fraudster turns out to be a journalism student, Pakistani connection revealed
बिहार पुलिस ने NSUI नेता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर तीन करोड़ की ठगी का खुलासा किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के प्रतिष्ठित पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र अमन कुमार को बिहार में साइबर ठगी गिरोह में गिरफ्तार किया गया है। अमन कुमार मूलतः बिहार का ही रहने वाला है और भोपाल में पत्रकारिता की पढ़ाई करने आया था। इस गिरोह का पाकिस्तानी कनेक्शन निकला है। जानकारी में सामने आया है कि अमन कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) इकाई अध्यक्ष भी है, जबकि विश्वविद्यालय ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि अमन कुमार को कम उपस्थिति के कारण 6 माह पूर्व परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। तभी से वह विश्वविद्यालय में अनुपस्थित है।
विज्ञापन


अमन कुमार पत्रकारिता विवि में तृतीय वर्ष का छात्र है। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अमन कुमार सिर्फ माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के पाठ्यक्रम बी.एस.सी. (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) का पूर्व विद्यार्थी रहा है। पिछले सत्र में कम उपस्थिति के कारण 121 विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन विद्यार्थियों में अमन कुमार भी शामिल था। अमन का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। 
विज्ञापन


अमन भोपाल में पढ़ाई करने आने से पहले बिहार में रहते हुए ही वह एक ऐसे शातिर अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह से जुड़ गया, जो पाकिस्तान से संबंध रखता है। अमन कुमार ने पांच हजार रुपये प्रति बैंक खाता कमीशन देकर भोपाल में 250 से अधिक बैंक खाते खुलवाए और उन बैंक खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड में करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छग के सटोरिए भोपाल में बुक कर रहे थे करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, 80 सिम, 177 ATM कार्ड भी जब्त

तीन करोड़ की ठगी का खुलासा
बिहार पुलिस ने उसे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर तीन करोड़ की ठगी का खुलासा किया है। बिहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमन कुमार को मोतिहारी जिले की पुलिस ने साइबर ठगी में गिरफ्तार किया है। जिस गिरोह में अमन कुमार शामिल है, उसे राजपुर पटखौलिया पंचायत के सरपंच मोहन दास का बेटा विशाल कुमार संचालित कर रहा था। इस गिरोह के संबंध पाकिस्तानी साइबर ठगों के साथ थी सामने आए हैं। अमन पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का तीसरे वर्ष का छात्र है। वह बिहार के खाप गोपालपुर का रहने वाला है।


मोतिहारी से 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए एक अन्य छात्र और गिरोह में उसके साथी इरशाद से उसकी मुलाकात हुई थी। यही दोस्त अब साइबर ठगी में पार्टनर हैं। खाताधारकों ने जब अपनी पासबुक मांगी तो उन्हें बताया गया कि खाते बंद हो गए हैं। उन्होंने सरपंच और उसके बेटे से पैसे आने के बारे में पूछा तो उन्हें टाल दिया गया। बाद में, बैंक ने खातों पर रोक लगाने और पुलिस द्वारा खाताधारकों को नोटिस जारी करने के बाद यह पूरा खेल सामने आया। इस गिरोह का इरशाद ही पाकिस्तानी जालसाजों से बाकी आरोपियों का संपर्क कराया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- एक्सीलेंस हमीदिया कॉलेज में बड़ा हादसा टला, जर्जर भवन का हिस्सा गिरा, 10 मिनट पहले निकले थे प्राचार्य

एबीवीपी का कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के नेता के साइबर ठगी में गिरफ्तार होने के बाद भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कांग्रेस और एनएसयूआई पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed