फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bookies from Chhattisgarh caught booking online bets in Bhopal

Bhopal News: छग के सटोरिए भोपाल में बुक कर रहे थे करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, 80 सिम, 177 ATM कार्ड भी जब्त

Mon, 29 Sep 2025 10:13 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 10:13 PM IST
सार

भोपाल अयोध्या नगर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा बुकिंग गिरोह का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 40 मोबाइल, 177 एटीएम कार्ड, पांच लैपटॉप, दो कारें और 3.5 लाख नकद समेत 50 लाख का सामान जब्त हुआ। आरोपी महादेव ऐप से ट्रेनिंग लेकर रुद्र ऐप पर सट्टा संचालन कर रहे थे। 

विज्ञापन
Bookies from Chhattisgarh caught booking online bets in Bhopal
पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा बुक करने वाले गिरोह का खुलासा कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : FREEPIK

विस्तार

राजधानी भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा बुक करने वाले गिरोह का खुलासा कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतूल और छत्तीसगढ़ के बालोदा, भाटापारा के रहने वाले हैं। ऑनलाइन बुकियों के पास से 40 मोबाइल, 80 मोबाइल सिमें, 177 एटीएम कार्ड और पांच लैपटॉप बरामद किए गए हैं। आरोपियों के पास से दो कारें, साढ़े तीन लाख रुपये नकद सहित 50 लाख का सामान जब्त किया गया है। सटोरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने सटोरियों के 15 लाख रुपये ऑनलाइन फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस इस पूरे गिरोह की पड़ताल में जुटी है। ये सट्टा बुकी इतने शातिर हैं कि पकड़े जाने के डर से कार और रेसिडेंसियल मल्टी में सेटअप लगाकर बैटिंग करते थे।     पुलिस की पकड से बचने के लिए फर्जी एकाउंट, फर्जी सिम का इस्तेमाल कर ट्रांजेक्शन करते थे। आपस में बात करने के लिए वाट्सएप का उपयोग करते थे। ये शातिर आरोपी कम समय में करोड़पति बनने के लिए बुकी बने थे। आरोपी भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल मैच में सट्टा लगा रहे थे, तभी अयोध्या नगर पुलिस ने सातों आरोपियों को धरदबोचा। 
विज्ञापन


अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मिनाल क्षेत्र में कार में सट्टा बुक करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। पूछताछ में खुलासा किया है कि वह बड़े स्तर पर कॉल सेंटर संचालित कर सट्टा बुक करते थे। आरोपी भोजपुर रोड स्थित आरआरजी टाउनशिप मल्टी में रेसिडेंसियल फ्लेट में संचालित ऑनलाइन सट्टे के काल सेंटर (बुक) पर रहते थे। पुलिस ने वहां भी छापा मारा है। आरोपियों के पास से जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस से डेढ़ करोड़ से अधिक का हिसाब बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  निजी बैंक शाखा में बड़ा घोटाला, विस्थापितों और व्यापारियों के करोड़ों रुपये का हुआ घालमेल


महादेव ऐप से ली ट्रेनिंग, रुद्र ऐप का कर रहे इस्तेमाल
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इंस्टाग्राम एडवर्टाइजमेंट के माध्यम से टेलीग्राम पर ऑनलाइन स्पोर्ट गेमिंग गैम्बलिंग एप पैनल महादेव जैसे बैटिंग ऐप के बारे में ट्रेनिंग लेकर यूएसडीटी एवं इंडियन करंसी में भुगतान कर अज्ञात लोगों से रुद्र डायमंड वेबसाइट पोर्टल पैनल का एक्सेस लेकर देश भर के लोगों को ठग रहे थे। आरोपी बैटिंग साइट पर आईडी प्रोवाइड कर लगातार क्रिकेट मैच तथा अन्य प्रतियोगिता के मैचों पर बैटिंग करवाकर लाखों का ट्रांजैक्शन कर रहे थे। पूर्व में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म महादेव ऐप को बैन कर दिया गया है। इसके बाद उसी के जैसे बनाए गए रुद्र ऐप के पैनल पर हर प्रकार की ऑनलाइन गैंबलिंग बैटिंग कराई जाती है। जिसका उपयोग आरोपीगण कर रहे थे। 

ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बालोदा बाजार निवासी 28 वर्षीय अरुण वर्मा पिता खिलेश्वर राव वर्मा और 33 वर्षीय डिगेश्वर प्रसाद वर्मा पुत्र राम प्यारे वर्मा को गिरफ्तार किया है। छिंदवाड़ा निवासी 26 वर्षीय दिव्यांशु पवार पुत्र कैलाश पवार, 23 वर्षीय गोपी मणिकपुरी पुत्र रघुनाथ दास मणिकपुरी निवासी रायपुर, 23 वर्षीय अंकित दास पिता सोहन दास निवासी अमलई, शहडोल, 24 वर्षीय तरुण वर्मा पिता परशुराम वर्मा निवासी रायपुर और 35 वर्षीय सुनील वर्मा पुत्र लेखराम वर्मा निवासी बालोदा बाजार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed