फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Brother's friend trapped in love trap, made relationship many times on the pretext of marriage

Bhopal Crime: भाई के दोस्त ने प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध, अब कर रहा इनकार

Wed, 08 Feb 2023 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 07:01 PM IST
सार

भोपाल में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी पीड़िता के भाई का दोस्त है। अब वह परिवार राजी नहीं होने की बात कहकर शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Brother's friend trapped in love trap, made relationship many times on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी भोपाल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भाई के दोस्त ने पहले शादी का झांसा दिया और कई बार संबंध बनाए, अब परिवार राजी नहीं होने की बात कहकर शादी से इनकार कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती आठवीं कक्षा पास करने के बाद उसने पढ़ाई करना छोड़ दी। साहब खान नाम का युवक युवती के भाई का दोस्त है। दोस्त होने के कारण साहब का युवती के घर आना-जाना था। तीन महीने पहले उनकी यह दोस्ती प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई। कई दिनों तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद युवक ने शादी का प्रस्ताव दिया। युवती ने अपने घर वालों को इसके बारे में बताया तो वे भी तैयार हो गए। जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उसने जनवरी की 7 तारीख को चेरी होटल में लेजाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


करीब एक महीने तक शारीरिक शोषण करने के बाद साहब खान ने युवती से शादी करने से मना कर दिया। युवती ने जब दबाव डालकर कारण पूछा तो उसने कहा कि उसके घर वालों शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। युवती के परिजनों ने आरोपी के परिजनों को शारीरिक शोषण के बारे में भी बताया पर वे शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद पीड़िता ने हनुमानगंज थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed