फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Controversial Chandraprakash again appointed as Deputy Registrar of Nurses Registration Council, was r

Bhopal: विवादित चंद्रप्रकाश को फिर बनाया नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का डिप्टी रजिस्ट्रार, हंगामे के बाद हटे थे

Thu, 26 Dec 2024 06:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 26 Dec 2024 06:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते हटाए गए चंद्रप्रकाश को दोबारा डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया है। एनएसयूआई ने आंदोल की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Bhopal: Controversial Chandraprakash again appointed as Deputy Registrar of Nurses Registration Council, was r
डिप्टी रजिस्ट्रार चंद्रप्रकाश शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते हटाए गए चंद्रप्रकाश शुक्ला को महज कुछ दिन में ही दोबारा डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया है। यह फैसला न केवल नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो इसे लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन




जांच कमेटी के बैठक में हुए थे शामिल
 गौरतलब है कि हाल ही में चंद्रप्रकाश शुक्ला बिना विभागीय अनुमति के भोपाल में हाईकोर्ट द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे। यह कार्य विभागीय नियमों और अनुशासन का स्पष्ट उल्लंघन था जिसकी शिकायत 20 दिसंबर को प्रमुख सचिव से भी गई थी उसके बावजूद उन्हें नर्सिंग काउंसिल का डिप्टी रजिस्ट्रार बनाना शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन



भ्रष्टाचार को किया जा रहा संरक्षित 
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने इस नियुक्ति को अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चंद्रप्रकाश शुक्ला पर नर्सिंग काउंसिल में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, जिनकी शिकायत पर उन्हें पद से हटाया गया था। ऐसे विवादित व्यक्ति को दोबारा पद देना यह दर्शाता है कि नर्सिंग शिक्षा और प्रशासन में सुधार की जगह भ्रष्टाचार को संरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनएसयूआई की मांग
1
. विवादित चंद्रप्रकाश शुक्ला की तत्काल नियुक्ति रद्द की जाए।
2. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के जांच कमेटी गठित कर कार्यवाही की जाएं ।
3. नर्सिंग शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के ऐसे भ्रष्ट अधिकारीयों की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed