फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress will ask questions from the industrialists coming to GIS, making a list of those who made pro

Bhopal:GIS में आने वाले उद्योगपतियों से कांग्रेस पूछेंगी सवाल,पिछली समिटों मे वादा करने वालों की बना रहे लिस्ट

Sat, 15 Feb 2025 07:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 15 Feb 2025 07:30 PM IST
सार

भोपाल मे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ऐसे उद्योगपतियों की लिस्ट तैयार कर रही है। जो पिछली समिटों मे आए थे और उद्योग लगाने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। कांग्रेस ऐसे उद्योगपतियों को पत्र लिखेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Congress will ask questions from the industrialists coming to GIS, making a list of those who made pro
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के टॉप उद्योगपतियों समेत करीब 30 देशों के 2 हजार से ज्यादा उद्योगपति भोपाल पहुंचेंगे। जहां मध्य प्रदेश सरकार इसे लेकर लगातार तैयारी में जुटी है, वहीं कांग्रेस इसको लेकर एक अलग ही तैयार कर रही है। दरअसल कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में पूर्व में हुई इन्वेस्टर समिटों के दौरान देशभर से आए उद्योगपतियों द्वारा प्रदेश में उद्योग लगाने की गई घोषणा की लिस्ट तैयार कर रही है। और यह सर्च कर रही है कि उनके  द्वारा की गई अभी तक कितनी घोषणाओं पर अमल हुआ है। कांग्रेस का दावा है कि भले ही मध्य प्रदेश में पिछले 20 सालों में उद्योगपति आए हो लेकिन उद्योग के मामले मध्य प्रदेश बहुत पीछे है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि वह ऐसे उद्योगपतियों की लिस्ट तैयार कर उन्हें पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा है कि उद्योगपति केवल यहां घूमने और झूठे वादे करने नहीं आए जो वादे किए हैं उनको पूरे भी करें।
विज्ञापन



पूजा की सुपारी बनें शोभा की सुपारी नहीं 
मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन्वेस्टर समिट को लेकर कहां है कि मध्य प्रदेश में उद्योगपति आ रहे हैं हम उनका स्वागत करते हैं, लेकिन पूजा की सुपारी बने शोभा की सुपारी नहीं। मध्य प्रदेश में आए तो उद्योग भी लगाए केवल सरकार की ब्रांडिंग करके चले जाएं ऐसा नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा पूर्व में भी हुआ है। पिछले 20 सालों से इतनी इन्वेस्टर समिट हुई लेकिन उद्योग नहीं लगे। अभी तक जितनी भी इन्वेस्टर समिट हुई है उन्हें लेकर हम डाटा तैयार कर रहे हैं। जल्द ही पूरे आकड़े के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बताएंगे कि अभी तक कितने उद्योगपतियों ने ऐसे इन्वेस्टर समिट में उद्योग लगाने का वादा तो किया लेकिन उद्योग नहीं लगाया। जीतू पटवारी ने कहा है हम सभी उद्योगपतियों को पत्र लिखेंगे और कहेंगे कि मध्य प्रदेश दोबारा भी आएं लेकिन वादे भी पूरे करिए। 
विज्ञापन


दो इन्वेस्टर समिति में प्रधानमंत्री भी हो चुके हैं शामिल 
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पिछले 20 सालों के दौरान हुई सभी इन्वेस्टर समिट की लिस्ट निकल जा रही है। खास बात यह है कि दो इन्वेस्टर समिट में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो चुके हैं। उन दोनों समिट के आंकड़े निकले जा रहे हैं। साथ यह भी देखा जाएगा की कितने उद्योगपति आए और उन्होंने अभी तक कितने वादे पूरे किए। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का कहना है कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में उद्योग लगे और युवाओं को रोजगार मिले केवल बड़े-बड़े आयोजनों तक ही सीमित न रहे। मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसे लेकर एक टीम बनाई है जो इस पर काम कर रही है। एक-दो दिन के अंदर ही ऐसे उद्योगपितयों की लिस्ट जारी हो कसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed