फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress welcomed the court's decision in the minister's case, SC also asked why the government is not

Bhopal: मंत्री के मामले में कोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत, SC ने भी माना सरकार क्यों नहीं मान रही

Mon, 19 May 2025 06:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 19 May 2025 06:46 PM IST
सार

मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने विवादित बयान देने के मामले में फटकार लगाई है। इस मामले पर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करता हूं।

विज्ञापन
Bhopal: Congress welcomed the court's decision in the minister's case, SC also asked why the government is not
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने विवादित बयान देने के मामले में फटकार लगाई है। इस मामले पर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी शाह के बयान को 'अयोग्य' मानकर अपना फैसला सुनाया, मगर भाजपा अब भी इसे 'योग्य' मानती है और तभी अब तक मौन है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, "कर्नल सोफिया कुरैशी इस देश की बेटी हैं, भारतीय सेना का गौरव हैं, और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन्होंने विश्व मंच पर भारत का परचम लहराया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


पूरा देश इस बयान की निंदा कर रहा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरा देश इस बयान की निंदा कर रहा है मगर भाजपा फिर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कोर्ट जाग गया, लेकिन सरकार नहीं जगी।  दिल्ली और मध्य प्रदेश की सरकार को लगता है कि ये कृत्य योग्य है। अगर भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानती है तो तुरंत इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब खुद को सेना और जनभावना से भी ऊपर समझने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तबादलों में गड़बड़ी का आरोप, मुख्य सचिव से एनएसयूआई ने की शिकायत


जब तक इस्तीफा नहीं देते आंदोलन जारी रहेगा
उमंग सिंघार ने आगे कहा कि मंत्री पद से विजय शाह जब तक इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आम व्यक्ति पर केस दर्ज होते ही उसके घर परिवार को पुलिस उठा लेती है जबकि आरोपी मंत्री को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। मंत्री विजय शाह कहां हैं, सरकार की इंटेलिजेंस को पता है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में नैतिकता बची है तो सरकार को तत्काल विजय शाह से इस्तीफा लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-परसेंटेज बेसिस पर जारी रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है अभ्यर्थी, MPESB पहुंचकर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

भाजपा का दोहरा चरित्र और चुप्पी
जीतू पटवारी ने कहा कि जब बात राष्ट्रवाद और सेना के सम्मान की आती है, तो भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन जब उनके ही मंत्री भारतीय सेना की एक वीरांगना का अपमान करते हैं, तो उनकी चुप्पी उनके राष्ट्रवाद के खोखलेपन को उजागर करती है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। क्या भाजपा अपने इस बदजुबान नेता को तब तक मंत्रिमंडल में बनाए रखेगी, जब तक सुप्रीम कोर्ट इसका आदेश न दे यह सवाल आज हर देशवासी के मन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed