फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress raised questions on BJP's manifesto, said - Modi's guarantee means guarantee of lies.

Bhopal: भाजपा के मेनिफेस्टो पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बोले- मोदी की गारंटी मतलब झूठ की गारंटी

Sun, 14 Apr 2024 04:53 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 04:53 PM IST
सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा- दुनिया में अगर सबसे ज्यादा महंगाई की मार कहीं है तो हमारे देश में है। रुपए के मुकाबले डॉलर का अवमूल्यन किया। ये मोदी जी का सबसे बड़ा अचीवमेंट है। 

विज्ञापन
Bhopal: Congress raised questions on BJP's manifesto, said - Modi's guarantee means guarantee of lies.
भोपाल में जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। भाजपा के मेनिफेस्टो जारी होने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि चाहे किसानों के ऋण माफी की बात हो। चाहे उनकी बीमा की सहायता राशि की बात हो। या उनके ऊपर ओला-पाला का प्रहार हो या गेहूं की खरीदी का धोखा हो, चाहे धान की खरीदी का धोखा हो। सबका एक अभियुक्त है भारतीय जनता पार्टी। 
विज्ञापन


भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा- दुनिया में अगर सबसे ज्यादा महंगाई की मार कहीं है तो हमारे देश में है। रुपए के मुकाबले डॉलर का अवमूल्यन किया। ये मोदी जी का सबसे बड़ा अचीवमेंट है। नरेंद्र मोदी यह बताने में असमर्थ हैं कि दुनिया में सबसे बड़ा कर्जदार देश हमारा क्यों है? हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों को दुनिया में क्रिटिसिज्म किया जा रहा है। इसके लिए दोषी कौन है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने कहा- भाजपा यह बताने में भी असमर्थ रही कि मोदी गारंटी की जब बात करते हैं तो वह जो बोलते हैं वह करते ही नहीं हैं। यह मोदी की गारंटी है। 3100 धान का समर्थन मूल्य देने का बोला था नहीं हुआ। 2700 का गेहूं बोला था नहीं हुआ। मोदी ने गारंटी दी थी की बहनों को 3000 रुपए प्रतिमाह देंगे, नहीं हुआ। किसानों की आय दोगुनी होगी, नहीं हुई। इस देश में मोदी ने जो बोला झूठ बोला मोदी की गारंटी झूठ की गारंटी।


84 फीसदी बच्चों को बनाया बेरोजगार
पटवारी ने कहा कि भाजपा जिनको राशन दे रही है। उन 80 करोड़ लोगों को गरीब बना दिया। 84 फीसदी बच्चों को बेरोजगार बना दिया जो आज घरों में नशा कर रहे हैं। इस देश में पाकिस्तान और बांग्लादेश से ज्यादा महंगाई कर दी। हमारे देश में डॉलर और रुपए का जो अवमूल्यन हुआ है। आज तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। देश में 10 फीसदी लोगों के पास 90 फीसदी संपत्ति पहुंच गई है। और 90 फीसदी लोगों के पास 10 फीसदी संपत्ति बची। मौलिक अधिकारों का हनन करने में देश नंबर वन हो गया। विश्व में इसका नाम घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed