फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leaders reached the police station in Bhopal, demanding FIR against JP Nadda in the case of t

Bhopal: भोपाल में थाने पहुंचे कांग्रेसी नेता,अंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ मामले में जेपी नड्डा पर FIR की मांग

Sat, 21 Dec 2024 08:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 21 Dec 2024 08:11 PM IST
सार

अंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ मामले में भोपाल के टीटी नगर थाने में कांग्रेसी नेता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर केस दर्ज करने की मांग की और थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
Bhopal: Congress leaders reached the police station in Bhopal, demanding FIR against JP Nadda in the case of t
टीटी नगर थाने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमित शाह द्वारा भीम राव अंबेडकर पर दिए बयान के बाद प्रदेश में कांग्रेस विरोध कर रही है। शनिवार को अंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस ने राजधानी के टीटी नगर थाने में  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय के खिलाफ शिकायत की। कांग्रेस पार्टी ने दोनों बीजेपी नेताओं के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। इस दौरान नेताओं थाने के बाहर जम कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन



इन पर केस करने की मांग
पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल के साथ टीटी नगर थाने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ की है। पटेल ने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अंबेडकर को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन कर रही थी। तब बीजेपी ने तस्वीर से छेड़छाड़ कर किसी अवांछित व्यक्ति की तस्वीर दिखाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि पिछले दिनों अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में विपक्षी दल के प्रदर्शन से संबंधित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीरों को हटाकर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी जगह अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के चित्र का इस्तेमाल किया जो संविधान निर्माता का अपमान और उपहास करने वाली बात है। विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में बाबा साहब की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed