{"_id":"68a2ed9625bf7782240cffa4","slug":"bhopal-congress-leader-protests-over-the-appointment-of-bhopal-district-president-accuses-party-leaders-of-b-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस नेता का प्रदर्शन, पार्टी के नेताओं पर लेनदेन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस नेता का प्रदर्शन, पार्टी के नेताओं पर लेनदेन का आरोप
Mon, 18 Aug 2025 06:48 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:48 PM IST
सार
कांग्रेस द्वारा भोपाल में शहर और ग्रामीण दोनों ही अध्यक्षों को रिपीट करने पर प्रबल दावेदार मोनू सक्सेना ने विरोध में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोमवार को गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया।
विज्ञापन
मोनू सक्सेना का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद लगातार विरोध देखने को मिल रहे हैं। राजधानी भोपाल में शहर और ग्रामीण दोनों ही अध्यक्षों को रिपीट करने पर प्रबल दावेदार मोनू सक्सेना ने विरोध में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया। उनका आरोप है कि भोपाल के नए जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना को लेनदेन कर पार्टी ने अध्यक्ष बनाया है। साथ ही जिला अध्यक्ष का भाजपा नेताओं से संबंध होने का भी आरोप लगाया। इस दौरान मोनू सक्सेना के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को खून से पत्र लिखेंगे।
खून से पत्र लिखकर मांगेंगे न्याय
मोनू सक्सेना ने कहा कि प्रवीण सक्सेना और संजीव सक्सेना से मंत्री विश्वास के सम्बंध हैं। मंत्री विश्वास सारंग भोपाल जिला कांग्रेस को चला रहे हैं। उन्होने संगठन सृजन अभियान की सूची सार्वजनिक करने की मांग की हैं। सक्सेना का कहना है कि राहुल गांधी को खून से पत्र लिखकर न्याय की मांग करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-डेयरी की आड़ में काटा जा रहा गौवंश, लोडिंग ऑटो में मिले अवशेष, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
बड़े नेता को मिली डिफेंडर गाड़ी
मोनू सक्सेना ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। कहा कि एक बड़े नेता को डिफेंडर गाड़ी गिफ्ट की गई तब जिला अध्यक्ष बनाया गया, मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया है। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों में सबूतों के साथ मीडिया के सामने पेश होऊंगा। भोपाल जिला अध्यक्ष भाजपा के स्लीपर सेल को बनाया गया है। शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और संजीव सक्सेना भाजपा से जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि सुरेश पचौरी बीजेपी में चले गए लेकिन उनके लोग आज भी कांग्रेस में पद पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह की सुनवाई आज, एसआईटी पेश करेगी स्टेटस रिपोर्ट