फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leader Baraiya said- Jhansi ki rani had committed suicide, how was the brave lady, she used t

MP News: झांसी की रानी पर कांग्रेस नेता बरैया का विवादित बयान, बोले- उन्होंने आत्महत्या की थी, वीरांगना कैसे?

Wed, 18 Jun 2025 03:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 18 Jun 2025 03:43 PM IST
सार

कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया का वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को लेकर दिए विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बरैया कह रहे हैं कि लक्ष्मीबाई अंग्रेजो से लड़कर शहीद नही हुई, उन्होंने झांसी से ग्वालियर में आकर आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
Bhopal: Congress leader Baraiya said- Jhansi ki rani had committed suicide, how was the brave lady, she used t
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता आज रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया का वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को लेकर दिए विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। BJP प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने एक्स पर पर बैरया का यह वीडियो पोस्ट किया है। वायरल वीडियो 3 अक्टूबर 2015 को कांशीराम साहब की पुण्यतिथि का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


झांसी की रानी के शहादत पर खड़े किए सवाल 
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया वीडियो में वीरांगना लक्ष्मीबाई की शहादत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बरैया कह रहे हैं कि लक्ष्मीबाई अंग्रेजो से लड़कर शहीद नही हुई, उन्होंने झांसी से ग्वालियर में आकर आत्महत्या की थी। वीडियो में बरैया बोले-  खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी है... बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी है, सुनी ही है यह तो लिखी भी नहीं है, क्यो सुनते हो तुम? युद्ध का मैदान कहां था झांसी और मरी आत्महत्या करके ग्वालियर में... फूल सिंह बरैया वीडियो में आगे कहते हैं वीरांगना उसी को कहते हैं जो युद्ध के मैदान में मरे, युद्ध का मैदान झांसी में था मरी थी लक्ष्मीबाई ग्वालियर में आत्महत्या करके, आत्महत्या करने वाले को वीरांगना कभी कहा? तो फिर हर रोज 10 लड़कियां आत्महत्या कर रही हैं उन्हें भी लिखो वीरांगनाएं। दिमाग से सोचिए आप लिखी हुई और सुनी हुई बातें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदीप मिश्रा के भगवान पर बिगड़े बोल, 'मुच्छड़' कहकर बनाया मजाक; बवाल के बाद यह कहा

ऐसी काली जुबान की तीखी शब्दों में निंदा 
भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने वीडियो के जरिए फूल सिंह बरैया के लिए लिखा कि 18 जून महारानी की पुण्यतिथि है, इस मौके पर मैं ऐसी काली जुबान की तीखे शब्दों में निंदा करता हूं। बता दें कि फूल सिंह बरैया वर्तमान में कांग्रेस के विधायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed