फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress is making strategy, Patwari said if we want to win the elections in 2028, then every worker w

Bhopal: कांग्रेस बना रही रणनीति,पटवारी बोले 2028 में चुनाव जीतना है तो अभी एक-एक कार्यकर्ता को करना होगा तैयार

Sat, 08 Feb 2025 06:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 08 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस 2028 विधान सभा चुनाव के लेकर अभी से तैयारी कर रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रकोष्ठ  प्रभारियों की बैठक में कहा है कि अगर चुनाव जीतना है तो सभी को जमीन पर उतरना पड़ेगा। एक-एक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान करें।

विज्ञापन
Bhopal: Congress is making strategy, Patwari said if we want to win the elections in 2028, then every worker w
पीसीसी में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस पार्टी को विजयपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद पार्टी में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार प्रदेश का दौरा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस 2028 विधान सभा चुनाव के लेकर अभी से तैयारी कर रही रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रकोष्ठ के प्रभारियों की बैठक में कहा है कि अगर चुनाव जीतना है तो सभी को जमीन पर उतरना पड़ेगा। इस बात को सबको ध्यान में रखना मचाहिए कि यदि कोई कार्यकर्ता आपके पास आता है तो उसे पूरा सम्मान दो, ताकि उसका समाज में सम्मान बढ़े। पटवारी ने कहा अगर 2028 में हमें मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाना है तो सबको जमीन पर जुटना होगा। जहां कमी और कमजोरी दिखे उसे आप खुद दूर करने की कोशिश करो।
विज्ञापन



सभी सात-सात दिन का क्षेत्र में करें दौरा
जीतू पटवारी बैठक में मौजूद पदाधिकारी से कहा कि सभी सात-सात दिनों का दौरा कार्यक्रम बनाएं। जिले से लेकर ब्लॉक, मंडलम तक बैठक करो। काम करने वालों को जिम्मेदारियां दो, जो पद लेकर घर बैठे हैं, उनके बजाय काम करने के इच्छुक नौजवान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। जिले से लेकर विधानसभा, ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ नेताओं की सलाह लें। जिला प्रभारियों के काम की निगरानी पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी कर रहे हैं। सभी जिला प्रभारी राकेश चतुर्वेदी को टाइम से रिपोर्ट करें। जिला प्रभारी और पदाधिकारी जब भी दौरे पर जाएं तो होटल में रुकने के बजाय कार्यकर्ता के घर रुकें।
विज्ञापन



केन्द्रीय मंत्री से नेत प्रतिपक्ष ने पूछा सवाल
मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलित छात्रों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया है उन्होने एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश पधार रहे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले जी से प्रदेश के दलित छात्रों का प्रश्न है!!  MP के SC छात्रों को केंद्र और राज्य मिलकर जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति देते हैं, वह लंबे समय से इन छात्रों को नहीं मिली! ऐसी स्थिति में यह दावा करना बेमानी है कि केंद्र सरकार छात्रों की हितैषी है। क्योंकि, केंद्र से छात्रवृत्ति की हिस्सेदारी नहीं दी जा रही। केंद्र के सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले क्या इस बात का जवाब देंगे, कि यह छात्रवृत्ति अभी तक क्यों नहीं मिली और कब मिलेगी? इस छात्रवृत्ति में 60% भागीदारी केंद्र और 40% राज्य सरकार की होती है। कैसे मान लिया जाए कि BJP की सरकार SC के हितों का ध्यान रखती है!
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी विंध्य नेता प्रतिपक्ष  बुन्देलखंड करेंगे दौरा
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी विंध्य के दौरे पर जाएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुन्देलखंड के दौरे पर जाएंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी 11 से 13 फरवरी तक डिंडोरी, अनूपपुर और शहडोल जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इन जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पटवारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 फरवरी को सुबह 5.30 बजे भोपाल से रवाना होकर 11.30 बजे डिंडोरी जिले के शहपुरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed