फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Congress candidate accused ACP of filing false cases

MP: भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप, मंत्री के रिश्तेदार हैं ACP; कार्यकर्ताओं पर झूठे केस कर रहे दर्ज

Tue, 21 May 2024 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 May 2024 03:18 PM IST
सार

MP: भोपाल से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव चुनाव आयुक्त से मिलकर आरोप लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। एसीपी मंत्री विश्वास सारंग के रिश्तेदार हैं, उन्हें काउंटिंग से पहले हटाया जाए।

विज्ञापन
Bhopal Congress candidate accused ACP of filing false cases
भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 4 जून को काउंटिंग होना है। उससे पहले कांग्रेस प्रत्याशियों में डर का माहौल है। वह लगातार चुनाव आयोग से शिकायत करते नजर आ रहे हैं। अब भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने नरेला विधानसभा में पदस्थ एसीपी सुनील श्रीवास्तव को मंत्री विश्वास सारंग का रिश्तेदार बताया है। श्रीवास्तव ने कहा कहा कि काउंटिंग से पहले ACP को हटा दिया जाए नहीं तो वह और परेशान करेंगे।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है
श्रीवास्तव ने इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री पीपी शर्मा और भोपाल की पूर्व महापौर एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और भोपाल जिला अध्यक्ष के साथ मुख्य चुनाव आयोग से शिकायत की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि नरेला विधानसभा में हमारे कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। इलेक्शन के वक्त नरेला विधानसभा से जिन कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती घर से उठाया गया था और झूठा प्रकरण बनाया गया था और बाद में उन्होंने अपनी जमानत करा ली थी। अब उन्हीं कार्यकर्ताओं को 107, 116 की कार्रवाई के तहत फिर से नोटिस दिए जा रहे हैं और परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री अपना पद बचाने करवा रहे हैं ऐसा काम
श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नरेला विधानसभा क्षेत्र मंत्री विश्वास सारंग का है। नरेला विधानसभा में कहीं वोटिंग प्रतिशत कम ना हो जाए, इसलिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है, नहीं तो मंत्री सारंग का पद चला जाएगा और इसी डर और भय के कारण हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस पूरे मामले में एक व्यक्ति का नाम लिया है, जो एसीपी सुनील श्रीवास्तव है। सुनील श्रीवास्तव को मंत्री सारंग का रिश्तेदार बताया गया है। अरुण श्रीवास्तव का कहना है की काउंटिंग से पहले ACP सुनील को भोपाल लोकसभा से हटा दिया जाए नहीं तो वह और परेशान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed