फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Collector furious over negligence in resolving CM helpline cases, deducted 15 days' salary of public s

Bhopal: CM हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर भड़के कलेक्टर,लोकसेवा प्रबंधक का 15 दिन का वेतन काटा

Mon, 11 Nov 2024 06:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 11 Nov 2024 06:47 PM IST
सार

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में धीमी प्रगति पर भोपाल कलेक्टर ने नाराजगी जताई  है। लोकसेवा प्रबंधक द्वारा लापरवाही की जाने पर 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने आधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने को कहा है। 

विज्ञापन
Bhopal: Collector furious over negligence in resolving CM helpline cases, deducted 15 days' salary of public s
भोपाल कलेक्टोरेट में मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में सीएम हेल्प लाइन में आ रही शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। सोमवार को कलेक्टोरेट में मीटिंग हुई। इसमें कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने कई बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई।खासकर सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग शिकायतों को लेकर कई अधिकारियों पर नाराजगी जताई। लोकसेवा प्रबंधक प्रसून सोनी का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। दरअसल सोनी द्वारा अफसरों के निर्देश में लापरवाही बरतने और रिपोर्ट तैयार नहीं करने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई और वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर नाराजगी जताकर अफसरों को फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन



अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ आने को कहा
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह बैठक में राजस्व विभाग में शिकायतों के समाधान में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खाद उपलब्धता बनाए रखने और सोयाबीन एवं धान खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था करने का आदेश भी दिया। नवंबर माह के अंत में होने वाली समाधान ऑनलाइन समीक्षा बैठक के लिए अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ आने को कहा है। गौरतलब है कि सीएम हेल्पलाइन की पिछले महीने ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा की थी। तब जिला 24वें नंबर पर था। शिकायतों के पेंडिंग होने से वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। हालांकि, इसके बाद फिर से शिकायतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसलिए कलेक्टर ने सोमवार को मीटिंग लेकर अफसरों को फटकार दिया।
विज्ञापन


      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed