फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Cockroach found in passenger's food in Vande Bharat train, IRCTC fines food serving company

Bhopal: वंदे भारत ट्रेन में यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने खाना परोसने वाली कंपनी पर लगाया जुर्माना

Fri, 21 Jun 2024 04:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 04:36 PM IST
सार

वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री के खाने में कॉकरोच मिला। यात्री की शिकायत पर आईआरसीटीसी ने खाना परोसने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाया। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Cockroach found in passenger's food in Vande Bharat train, IRCTC fines food serving company
वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला कॉकरोच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की सबसे आधुनिक मानी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में आए दिन लापरवाही देखने को मिल रही है। यात्रियों को ज्यादा किराया देकर भी आईआरसीटीसी द्वारा गुणवत्ता युक्त खाना नहीं मिल पा रहा है। एक मामला सामने आया है जिसमे यात्री के खाने में मरा कॉकरोच मिला है। हालांकि हंगामे के बाद आईआरसीटीसी ने यात्री से माफी मांगते हुए खाना परोसने वाली फर्म पर जुर्माना लगाया है। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से रवाना हुई थी। फिलहाल ऑनलाइन टिकट, खानपान व पर्यटन का कार्य करने वाली कंपनी आईआरसीटीसी ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


भोपाल से आगरा जा रहा था परिवार
गौरतलब है कि 18 जून को एक परिवार वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से आगरा जा रहे थे। यात्रा के दौरान उन्हें खाना परोसा गया। लेकिन जैसे ही उन्होंने पैकेट खोला तो उनके होश उड़ गए। यात्री ने देखा कि उसकी दाल में मारा हुआ कॉकरोच तैर रहा है। इसके बाद उसके साथ सफर कर रहे भतीजे ने अपने चाचा-चाची को परोसे गए खाने में कॉकरोच की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। नाराजगी जताते हुए उसने भारतीय ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। फोटो वायरल होने पर खाना सप्लाई करने वाली IRCTC हरकत में आई और इस मामले संज्ञान लेकर वायरल पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। यात्री की शिकायत के बाद आईआरटीसी ने माफी मांगी। साथ ही भोजन परोसने वाले फर्म पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed