फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: CM enjoyed the swing of Sawan before the Tricolor Yatra, called for promoting culture and tradition.

Bhopal: सीएम ने तिरंगा यात्रा से पहले सावन के झूले का आनंद लिया, संस्कृति-परंपरा को बढ़ावा देने का आह्वान किया

Mon, 12 Aug 2024 03:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 03:43 PM IST
सार

सीएम मोहन यादव का निराला अंदाज नजर आया। उन्होंने सावन के झूलों का आनंद लिया। इससे पहले भी वे कभी भुट्टा खाते तो लाठी घुमाते नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Bhopal: CM enjoyed the swing of Sawan before the Tricolor Yatra, called for promoting culture and tradition.
सीएम मोहन यादव ने झूलों का लुत्फ उठाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा में जाने से पहले सावन के झूले का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में सावन और झूले का अनूठा संगम है, जो हमें नव ऊर्जा एवं नव उल्लास से भर देती है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब अपनी अनुपम संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहें और समृद्ध जीवन का आनंद लें।" उन्होंने संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सावन के झूले का आनंद लेते हुए लोगों के साथ खुशियां बांटीं और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। बता दें मध्य प्रदेश में सावन और रक्षाबंधन उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सीएम अलग-अलग क्षेत्र में महिलाओं के जागरण से राखी बनवा रहे हैं और उन्हें उपहार दे रहे हैं। इससे पहले 10 अगस्त को सीएम ने लाड़ली बहनों के खातों में करीब 1250 रुपए और रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये की नेग की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर प्रदेश में 25000 जगह कार्यक्रम में जिम जनप्रतिनिधि शामिल हुए।  

कहीं गाया गीत, कहीं झूले पर सवार दिखे
सावन के महीने में जारी कार्यक्रम श्रृंखला में शामिल सीएम डॉ मोहन यादव बहनों के बीच प्रफुल्लित दिखाई दे रहे हैं। रक्षा बंधन पर्व की शुरुआत में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बहनों के बीच एक हजारों में मेरी बहना है गीत... गाकर अनोखा अंदाज दिखाया था। अब सोमवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सावन के झूले पर हिंडोले भरे। इस दौरान डॉ मोहन यादव ने कहा कि  'संस्कृति में सावन-झूले का अनूठा संगम', समृद्ध जीवन का आनंद लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed