{"_id":"675062dbe12f0bf8f503c2ca","slug":"bhopal-clouds-loom-over-many-districts-including-bhopal-night-temperature-rises-by-6-degrees-due-to-fengal-s-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल समेत कई जिलों में छाए बादल,फेंगल तूफान के असर से 6 डिग्री तक बढ़ा रात का पारा, ठंड से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल समेत कई जिलों में छाए बादल,फेंगल तूफान के असर से 6 डिग्री तक बढ़ा रात का पारा, ठंड से राहत
Wed, 04 Dec 2024 07:48 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:48 PM IST
सार
फेंगल तूफान के असर से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में ठंड से राहत मिल गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आगे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में फेंगल तूफान का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। और तापमान में भारी गिरावट देखी गई है कई जिलों में छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि राजधानी भोपाल में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। टीकमगढ़ को छोड़कर पूरे प्रदेश का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। टीकमगढ़ का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान के बढ़ने से प्रदेश में ठंड से राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। दिसंबर माह में प्रदेश में शीत लहर चलेगी।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। भोपाल 15.8 डिग्री, ग्वालियर 11.4 डिग्री, नर्मदापुरम 19.2 डिग्री, इंदौर 18.4 डिग्री, पचमढ़ी 14 डिग्री, जबलपुर 12.6 डिग्री, रीवा 11.2 डिग्री, सागर 14.7 डिग्री, सतना 12 डिग्री, टीकमगढ़ 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन का तापमान 31 डिग्री पार पहुंचा पारा
जहां प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दिन का तापमान भी 31 डिग्री पार पहुंच गया है। बुधवार को खजुराहो का 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नर्मदापुरम का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुना का 30.2 डिग्री, खरगोन 30.2 डिग्री, दमोह 30.0 डिग्री, मंडला का 30.8 डिग्री, सागर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बादल की वजह से तापमान में हुई बढ़ोतरी
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि जब भी बादल रहते हैं तो रात के तापमान में गिरावट की बजाय बढ़ोतरी होती है। इस समय भी ऐसा ही मौसम है। पिछली रात से भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत कई शहरों में पारे में बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रदेश में औसत 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चल रही हैं। बादल छाए रहेंगे, पर बारिश के आसार नहीं है। वेद प्रकाश के अनुसार अगले 2 दिन तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं है।