फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Chill increases in MP, 10 years old record of cold in November month in Bhopal broken, clouds may cove

Bhopal: MP में बढ़ी ठिठुरन,भोपाल में नवंबर माह में ठंड का टूटा रिकॉर्ड,अगले दो दिन छा सकते हैं बादल,बढ़ेगी ठंड

Fri, 22 Nov 2024 09:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 22 Nov 2024 09:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है राजधानी भोपाल में नवंबर माह में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 9.4  दर्ज किया गया है। आगे न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। 

विज्ञापन
Bhopal: Chill increases in MP, 10 years old record of cold in November month in Bhopal broken, clouds may cove
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है राजधानी भोपाल में नवंबर माह में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 9.4  दर्ज किया गया है। 2014 के बाद यह नवंबर का अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 2017 में  टेम्प्रेचर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भोपाल में इस सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे आया है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में रात के समय में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी।
विज्ञापन



जाने आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के तट के पास हवा के ऊपरी भाग में बने एक चक्रवात के आगे बढ़कर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इससे हवाओं का रुख बदल सकता है और दो दिन बाद प्रदेश में कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। इधर, राजस्थान पर बने प्रति-चक्रवात के असर से लगातार सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ आ रही हैं, ऐसे में रात के तापमान में गिरावट नजर आ रही है। हवाओं के साथ कुछ नमी आने से ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरा बना हुआ है, शेष भागों में सुबह के समय धुंध छाई हुई है। एमपी में बढ़ी ठिठुरन, भोपाल में नवंबर माह में ठंड का 10 साल का टूटा रिकॉर्ड 9.4 डिग्री लुढ़का पारा, अगले दो दिन छा सकते हैं बादल, और बढ़ेगी ठंड 
विज्ञापन


 8 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
मध्य प्रदेश के 8 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। वहीं ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में दिन में भी ठंड का असर देखने को मिला। प्रदेश मे दिन में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस देवास का दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश 10 डिग्री से नीचे तापमान वाले आठ शहर

शहर              न्यूनतम तापमान

पचमंढ़ी          7.2
मंडला            8.1
राजगढ़          9.0
उमरिया         9.0
भोपाल           9.4
मलाजखंड       9.7
नवगांव            9.8
जबलपुर          9.9
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed