{"_id":"6ac4ac1ca7fecfd28107a096","slug":"bhopal-car-parked-outside-house-set-on-fire-using-petrol-entire-incident-captured-on-cctv-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में घर के बाहर खड़ी कार पेट्रोल डालकर फूंकी: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; तीन बदमाशों ने दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में घर के बाहर खड़ी कार पेट्रोल डालकर फूंकी: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; तीन बदमाशों ने दिया अंजाम
Tue, 06 Oct 2026 01:39 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:39 PM IST
सार
भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में तीन बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाशों की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगजनी की घटना सामने आई है
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। नेहरू नगर इलाके में तीन बदमाशों ने रात के समय घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना के दो दिन बाद मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे तीन बदमाश
कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडेय के अनुसार, आलोक मलिक नेहरू नगर में रहते हैं। वे अपनी कार रोजाना घर की बाउंड्री के बाहर खड़ी किया करते हैं। शनिवार की रात भी उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। रात में मुंह पर कपड़ा बांधे हुए तीन बदमाश उनकी गली में आए तथा कार पर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। आगे और पीछे पेट्रोल डालने के बाद एक युवक ने कार में आग लगा दी। इसके बाद तीनों मौके से भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
आगजनी की यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगाने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के पीछे पुरानी रंजिश, विवाद या अन्य कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आस्था, कला और हुनर का संगम: सागर में 50 साल से बन रही दुर्गा प्रतिमाएं, देशभर में रहती है डिमांड
कमला नगर में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि कमला नगर इलाके में पूर्व में भी घरों के बाहर खड़े वाहनों में आग लगाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। छोटी-छोटी बात पर उत्पाती युवक यहां घरों के बाहर अथवा पार्किंग में खड़ी कार या मोटरसाइकिलों में आग लगा देते हैं।