फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Car collided with women returning after getting e-KYC done, girl died, Kamal Nath expressed grief

Bhopal: ई-केवाईसी कराकर लौट रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत, कमलनाथ ने जताया शोक

Thu, 13 Apr 2023 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 10:16 PM IST
सार

लाड़ली बहना योजना की ई-केवाईसी कराकर लौट रहीं तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और एक अन्य महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन
Bhopal: Car collided with women returning after getting e-KYC done, girl died, Kamal Nath expressed grief
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

गुरुवार दोपहर श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना की ई-केवाईसी कराकर लौट रहीं तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और एक अन्य महिला घायल हो गई। जहां हादसा हुआ है, उसके पास ही युवती का पिता पानी वाले नारियल का ठेला लगाता है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद चार चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार निशा यादव पंचमुखी हनुमानमंदिर के पास तलैया क्षेत्र में रहती है। वह लाडली बहना योजना का फार्म भरने के लिए श्यामला हिल्स क्षेत्र में ई-केवाईसी कराने गई थी। उसके साथ उसकी 20 वर्षीय बेटी पायल यादव और पड़ोस में रहने वाली महिला रूबी सोनी भी थी। तीनों दोपहर सवा दो बजे कमला पार्क के पास स्थित मजार के सामने से सड़क पार कर रही थीं। महिलाएं शीतलदास की बगिया की तरफ से कमला पार्क की तरफ जा रही थीं, वहां से फुटपाथ होकर अपने घर जाना था। तभी पॉलिटेक्निक कॉलेज से कमला पार्क की तरफ जा रही कार (एमपी-04-टीबी-4283) ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में युवती पायल यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पड़ोस में रहने वाली महिला घायल हो गईं।
विज्ञापन


पिता के सामने ही बेटी की मौत
पायल के पिता मजार के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास नारियल का ठेला लगाते हैं। वे हादसे वाले स्थान से चंद कदम की दूरी पर ही थे। वे पत्नी-बेटी व अन्य महिला को सड़क पार करते हुए देख रहे थे। वे अचानक मुड़े और हादसा हो गया। एक्सीडेंट के बाद सबसे पहुंचने वालों में मृत युवती के पिता भी शामिल थे। उनकी बेटी ने उनकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने जताया दुख
भोपाल में कमला पार्क के पास सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं के घायल होने और एक युवती की दुखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। यह महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए ई केवाईसी रजिस्ट्रेशन करा कर लौट रही थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि लाडली बहना योजना में हमारी बहनों को इस तरह से परेशान ना किया जाए और उनकी सुरक्षा के पूरे उपाय किए जाएं। प्रदेश के कई इलाकों से पहले ही रजिस्ट्रेशन के दौरान बहनों के परेशान होने के समाचार आ रहे थे और अब इस तरह का हृदय विदारक समाचार सामने आया है। सभी बहनों की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed