फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Buying and selling used clothes will become easier, RGPV students created an online platform, promotin

Bhopal: यूज कपड़े बेचना-खरीदना होगा आसान,RGPV के छात्रों ने बनाया ऑनलाइन प्लेटफार्म, थ्रिफ्ट कल्चर को बढ़ावा

Wed, 22 Jan 2025 07:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 22 Jan 2025 07:10 PM IST
सार

अब उपयोग किए हुए कपड़ों को बेंचना और खरीदना आसान होगा। आरजीपीवी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने एक आनलाइन प्लेटफार्म बनाया है। जिससे थ्रिफ्ट कल्टर को भी बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
Bhopal: Buying and selling used clothes will become easier, RGPV students created an online platform, promotin
प्लेटफार्म तैयार करने वाले विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने नए कपड़े खरीदने के बहुत से ऑनलाइन एप एवं साइड्स में देखे होंगे लेकिन, अब यूज कपड़ों को बेचने और खरीदने का एक प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस में आप महंगे कपड़ों को एक-दो बार उपयोग कर के बेंच सकते हैं। साथ ही जिन्हें मंहगे कपड़े पहनने का शौक तो है लेकिन रेट ज्यादा होने की वजह से खरीद नहीं पाते हैं, ऐसे लोगो के लिए यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बहुत ही उपयोगी साबित होने वाले हैं। दरअसल राजधानी भोपाल स्थित आरजीपीवी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र रिनीशा तिवारी, सुमेध गोडबोले और तनिष्क अग्रवाल ने एक ऐसी वेबसाइट बनाई है। इन विद्यार्थियों का कहना है इससे थ्रिफ्ट कल्चर यनी बचत संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


पूरी तरह फ्री रहेगी वेबसाइट
रिनीशा तिवारी ने बताया कि इस प्लेटफार्म से कपड़े की शौकीन लोग महंगे कपड़े एक दो बार उपयोग करने के बाद बेंच भी सकते हैं। साथ ही इसी प्लेटफार्म से वे कपड़े खरीदे भी जा सकेंगे। इन विद्यार्थियों का कहना है कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फ्री रहेगी। केवल उपयोग करने वालों की सुरक्षा की दृष्टि से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


चैटबॉट पूरी तरह से कस्टम कोड किया
रिनीशा तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन थ्रिफ्ट स्टोर प्लेटफॉर्म यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जो उपयोगकर्ताओं को पुराने, लेकिन अच्छी स्थिति में मौजूद कपड़े खरीदने और बेचने की सुविधा प्रदान करता है। कस्टम एआई चैटबॉट यह चैटबॉट पूरी तरह से कस्टम कोड किया गया है, जिसमें प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (एनएलपी) और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग किया गया है। यह प्लेटफॉर्म एक एआई चैटबॉट के साथ एकीकृत है, जो ग्राहकों के सवालों को प्रभावी ढंग से हल करता है, उत्पाद खोजने और खरीदारी प्रक्रिया को आसान बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे व्यवसायों के लिए उपयोगी
तनिष्क अग्रवाल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल उपयोगकर्ताओं के लिए बल्कि छोटे व्यवसायों के लिए भी उपयोगी है, जो अपने खुद के प्लेटफॉर्म शुरू करना चाहते हैं। कस्टम एआई चैटबॉट के जरिए ग्राहक तुरंत अपनी जरूरत के अनुसार सही उत्पाद खोज सकते हैं। इससे प्लेटफॉर्म पर उनका अनुभव सहज और संतोषजनक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed