फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: BJP Yuva Morcha protests near PCC over National Herald case, effigy of Rahul Gandhi burnt, clash with

Bhopal: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजयुमो का पीसीसी के पास प्रदर्शन,राहुल गांधी का जलाया पुतला,पुलिस से झड़प

Thu, 17 Apr 2025 03:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 17 Apr 2025 03:15 PM IST
सार

National Herald case: भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पीसीसी के पास रेडक्रास अस्पताल स्थित चौराहे पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मामूली झड़प भी हुई।

विज्ञापन
Bhopal: BJP Yuva Morcha protests near PCC over National Herald case, effigy of Rahul Gandhi burnt, clash with
भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पीसीसी के पास रेडक्रास अस्पताल स्थित चौराहे पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया। गौरतलब है कि विरोध में युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में राहुल गांधी के पुतले जलाए। भोपाल में प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित अनेक कार्यकर्ता बेरीकेड्स पर चढ़ गए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने यहांआंसू गैस का रिसाव भी किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच मामूली झड़प भी हुई।
विज्ञापन



संवैधानिक संस्थाओं पर प्रदर्शन के बजाय कोर्ट जाए कांग्रेस
युवा मोर्चा के प्रदर्शन में शामिल हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईंडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आना पूरी तरह से तकनीकी और कानूनी मामला है, इसलिए कांग्रेस को ईडी और आयकर जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रदर्शन के माध्यम से दबाव डालने का प्रयास करने की बजाय उसे तकनीकी और कानूनी आधार पर अपना पक्ष अदालत में रखना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल के सेमरा में शराब की दुकान हटाने अनोखा प्रदर्शन,महात्मा गांधी की वेशभूषा में बच्चे ने किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन



90 करोड़ के शेयर यंग इंडिया कंपनी को ट्रांसफर
पवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के 90 करोड़ के शेयर यंग इंडिया कंपनी को ट्रांसफर कर दिए गए, जिसके शेयर होल्डर्स सोनिया गांधी और राहुल गांधी है। इस तरह यह पूरी संपत्ति एक परिवार के हाथ में आ गई। यह बताया गया था कि यंग इंडिया एक चैरिटेबल संस्था है, लेकिन यह क्या चैरिटी करती है, इसका किसी को कुछ नहीं पता। इस तरह से जो अखबार आजादी के आंदोलन में लड़ने वाले लोगों की आवाज को ताकत देने के लिए स्थापित किया गया था, उसे निजी व्यापार में बदल दिया गया। पुतला दहन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यति, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय पाटीदार, जगदीश यादव, सतीश विश्वकर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, दिव्या ऋषि तिवारी, अजय साहू, अवनी शर्मा, भारत यादव, अतुल बेंघट सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शालिम हुए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर बेरीकेड्स लगाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed